{"_id":"642d42f7454137389e00f6e4","slug":"beware-of-man-who-did-not-stay-loyal-to-his-former-party-cong-to-pm-after-scindias-criticism-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधिया पर कांग्रेस का पलटवार: खेड़ा बोले-जो कांग्रेस का नहीं हुआ, वो BJP का क्या होगा? PM मोदी से कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिंधिया पर कांग्रेस का पलटवार: खेड़ा बोले-जो कांग्रेस का नहीं हुआ, वो BJP का क्या होगा? PM मोदी से कही ये बात
Wed, 05 Apr 2023 03:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 03:14 PM IST
सार
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि आप लोकतंत्र को मारेंगे और सोचेंगे कि चीख भी बाहर न निकले, ऐसे में तो राहुल गांधी बोलेंगे। उन्होंने कहा आप कायर हैं, डरपोक हैं। हम आपसे नहीं डरते और न राहुल गांधी आपसे डरते हैं। जो व्यक्ति खुद को महाराज कहलाना पसंद करते हैं, वो हमें फर्स्ट सिटिजन पर सीख ना दें। हमारा संघर्ष लोकतंत्र को बचाने का है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया और पवन खेड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जबरदस्त पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जो कांग्रेस का नहीं हुआ, वो भाजपा का क्या होगा? खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
बता दें कि सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने न्यायापालिका पर दवाब और धमकी देने का काम किया है। व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई के रूप में फैलाया है, वो ठीक नहीं है। सिंधिया ने पूछा जमानत के लिए जो जाता है क्या वे नेताओं की पूरी फौज लेकर जाता है? कांग्रेस लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ और सबसे निचले स्तर पर जाने में कोई कमी नहीं की है।
कांग्रेस ने क्या कहा?
सिंधिया के बयान पर पवन खेड़ा ने पलटवार किया। कहा, 'यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, सिंधिया ये नहीं समझेंगे। वह अभी नए-नए बीजेपी में गए हैं।' उन्होंने कहा कि 'मोदी जी को एक सलाह है जिस व्यक्ति को कांग्रेस ने इतना आगे बढ़ाया, वो अगर कांग्रेस के नहीं हुए तो आपके क्या होंगे।'
विज्ञापन
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि आप लोकतंत्र को मारेंगे और सोचेंगे कि चीख भी बाहर न निकले, ऐसे में तो राहुल गांधी बोलेंगे। उन्होंने कहा आप कायर हैं, डरपोक हैं। हम आपसे नहीं डरते और न राहुल गांधी आपसे डरते हैं। जो व्यक्ति खुद को महाराज कहलाना पसंद करते हैं, वो हमें फर्स्ट सिटिजन पर सीख ना दें। हमारा संघर्ष लोकतंत्र को बचाने का है।
सिंधिया ने क्या कहा था?
सिंधिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इस पार्टी ने पिछड़े वर्गों का अपमान किया है, सशस्त्र बलों की बहादुरी का सबूत मांगा है और चीन द्वारा सैनिकों को पीटे जाने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास कोई विचारधारा नहीं बची है। इस कांग्रेस के पास अब केवल एक विचारधारा बची है जो देशद्रोही की है, एक विचारधारा जो देश के खिलाफ काम करती है।' उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस गांधी की ‘व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई’ को लोकतंत्र की लड़ाई के तौर पर पेश कर रही है। ये भी कहा कि वह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने और निचले स्तर पर पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब गांधी ने आपराधिक मानहानि के मामले में वहां की एक अदालत में अपील दायर की, तब उसके नेताओं और समर्थकों की फौज सूरत पहुंचकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि संसद नहीं चलने दी जा रही है और इसके नेता काले कपड़े पहन रहे हैं। तर्क दिया कि राहुल गांधी से पहले कई अन्य नेताओं को अयोग्य ठहराया जा चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह 'गांधीवाद' का दर्शन है और एक व्यक्ति के लिए इतना कुछ क्यों किया जा रहा है? सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के लिए ‘प्रथम श्रेणी के नागरिक’ हैं।