फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Beware of fake messages circulated on social media about a bank account specially opened to benefit battle casualties  

Indian Army: सेना के बैंक खाते को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे फर्जी संदेश, आर्मी ने किया सावधान

Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
सार

सेना ने कहा कि एक खाता वीर नारी के लिए और दूसरा यु्द्ध में हताहत लोगों के परिजनों की मदद के लिए चलाया जाता है। फर्जी संदेशों से सावधान रहें। 

विज्ञापन
Beware of fake messages circulated on social media about a bank account specially opened to benefit battle casualties  
भारतीय सेना - फोटो : Social media

विस्तार

सेना ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे नकली संदेशों से सावधान रहने को कहा है। इसमें कहा जा रहा है कि युद्ध के हताहतों और उनके आश्रितों की सहायता के लिए विशेष रूप से खोले गए बैंक खाते का उपयोग भारतीय सेना के लिए हथियार और उपकरण खरीदने के लिए भी किया जाएगा। सेना ने कहा है कि ऐसे संदेशों से सावधान रहें। 

विज्ञापन


सेना ने कहा कि वह दो खाते चलाता है, एक वीर नारी के लिए और दूसरा यु्द्ध में हताहत लोगों के परिजनों की मदद के लिए चलाया जाता है। इनका इस्तेमाल इसी काम के लिए होता है। अधिक जानकारी indianarmy.nic.in/home पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन




वर्चुअल अदालतों ने वसूले 258 करोड़ से अधिक ऑनलाइन जुर्माना 
देश के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में 20 वर्चुअल अदालतों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1.59 करोड़ मामलों का निपटारा करते हुए 258 करोड़ से अधिक ऑनलाइन जुर्माना वसूला। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विधि मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक ट्वीट में कहा, वर्चुअल अदालतों के तहत एक मील का पत्थर हासिल किया गया। एक जून, 2022 तक करीब 25 लाख मामलों में 258 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। एक अधिकारी के मुताबिक ये जुर्माने ट्रैफिक मामलों से जुड़े थे। एक जून तक दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में दो, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में एक-एक वर्चु्अल अदालतें सक्रिय थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed