फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Best wishes on the auspicious occasion of Eid ul Fitr prime minister narendra modi wish on Eid

ईद-उल-फितर 2021: राष्ट्रपति और पीएम ने दी मुबारकबाद, मोदी बोले- सामूहिक प्रयास से जीतेंगे कोरोना से जंग

Fri, 14 May 2021 09:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 14 May 2021 09:47 AM IST
सार

आज देशभर में ईद के त्योहार का जश्न मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने ईद के मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Best wishes on the auspicious occasion of Eid ul Fitr prime minister narendra modi wish on Eid
ईद-उल-फितर 2021 - फोटो : ANI

विस्तार

आज देश में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है। देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ईद की मुबारकबाद दी जा रही है। वहीं ईद के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि सभी देशवासियों को ईद मुबारक। उन्होंने आगे लिखा कि यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने और स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। आइए, हम कोविड-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का और समाज और देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। इस त्योहार के मौके पर सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अपने सामूहिक प्रयास से ही हम लोग इस वैश्विक महामारी को जीत सकते हैं और मानव कल्याण के लिए आगे काम कर सकते हैं। ईद मुबारक!



अमृतसर की जामा मस्जिद में लोग नमाज अदा करते आए नजर
इसके अलावा पंजाब के अमृतसर की जामा मस्जिद से भी कई तस्वीरें सामने आईं, जहां लोग कोरोना महामारी के बीच भारी संख्या में जुटकर नमाज अदा करते हुए नजर आए। हालांकि दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात है और उन्होंने लोगों से अपील की कि वो इस बार अपने घर से ईद की नमाज अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed