{"_id":"6a5f72352aad636c4200167f","slug":"best-and-worst-airlines-for-on-time-performance-in-india-dgca-june-2026-report-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर: किस एयरलाइन की उड़ान समय पर, कौन सबसे ज्यादा लेट? जानें किसके रिकॉर्ड बेहतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर: किस एयरलाइन की उड़ान समय पर, कौन सबसे ज्यादा लेट? जानें किसके रिकॉर्ड बेहतर
Tue, 21 Jul 2026 06:51 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:51 PM IST
सार
DGCA June 2026 Report: देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन क्या सभी एयरलाइंस समय पर उड़ान भर रही हैं? डीजीसीए की जून 2026 की रिपोर्ट में सबसे समय पर उड़ान भरने वाली और सबसे ज्यादा देरी करने वाली एयरलाइन का खुलासा हुआ है। साथ ही यात्रियों की शिकायतों और उड़ान रद्द होने की बड़ी वजह भी सामने आई है। आखिर सफर से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए, सबकुछ विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
कौन सी एयरलाइन सबसे कम उड़ानें रद्द करती है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत और सतर्कता, दोनों तरह की खबर सामने आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनवरी से जून 2026 के बीच 864.04 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.44 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, जून महीने में मई की तुलना में यात्रियों की संख्या में 1.03 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कौन सी एयरलाइन सबसे समय पर उड़ान भर रही है और किसकी उड़ानों में सबसे ज्यादा देरी हुई।
जून 2026 में घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो का दबदबा कायम रहा। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 66.3 प्रतिशत रही, जबकि एयर इंडिया ग्रुप 23.9 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अकासा एयर की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत दर्ज की गई। समय पर उड़ान भरने के मामले में भी इंडिगो सबसे आगे रही। प्रमुख हवाई अड्डों पर उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) 89.4 प्रतिशत रही। एयर इंडिया ग्रुप 85.9 प्रतिशत, अकासा एयर 82.7 प्रतिशत और एलायंस एयर 74.7 प्रतिशत के साथ इसके बाद रहे। वहीं स्पाइसजेट की समय पर उड़ान भरने की दर केवल 33.5 प्रतिशत रही, जो सभी प्रमुख एयरलाइंस में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जून 2026 में घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो का दबदबा कायम रहा। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 66.3 प्रतिशत रही, जबकि एयर इंडिया ग्रुप 23.9 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अकासा एयर की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत दर्ज की गई। समय पर उड़ान भरने के मामले में भी इंडिगो सबसे आगे रही। प्रमुख हवाई अड्डों पर उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) 89.4 प्रतिशत रही। एयर इंडिया ग्रुप 85.9 प्रतिशत, अकासा एयर 82.7 प्रतिशत और एलायंस एयर 74.7 प्रतिशत के साथ इसके बाद रहे। वहीं स्पाइसजेट की समय पर उड़ान भरने की दर केवल 33.5 प्रतिशत रही, जो सभी प्रमुख एयरलाइंस में सबसे कम है।
विज्ञापन
किस एयरलाइन ने सबसे कम और सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द कीं?
डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 में उड़ान रद्द होने की दर सामान्य रही। सबसे कम उड़ानें रद्द करने वाली एयरलाइंस में इंडिगो और अकासा एयर शामिल रहीं। दोनों की कैंसिलेशन रेट केवल 0.20 प्रतिशत रही। दूसरी ओर, इंडिया वन एयर की 16.43 प्रतिशत और स्पाइसजेट की 6.23 प्रतिशत उड़ानें रद्द हुईं, जो सबसे ज्यादा रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ानें रद्द होने का सबसे बड़ा कारण तकनीकी खराबी रहा। कुल रद्द उड़ानों में 39.6 प्रतिशत मामले तकनीकी कारणों से जुड़े थे। इसके अलावा 36.3 प्रतिशत उड़ानें परिचालन संबंधी कारणों, 20.3 प्रतिशत मौसम और 2.1 प्रतिशत व्यावसायिक कारणों से रद्द हुईं।
विज्ञापन