फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru woman starts car before taking seat, got stuck between door and a tree, died

बैठने से पहले ही महिला ने स्टार्ट कर दी कार, दरवाजे और पेड़ के बीच फंसने से हुई मौत

Fri, 09 Oct 2020 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Oct 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru woman starts car before taking seat, got stuck between door and a tree, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

बंगलूरू के सदाशिवनगर में एक महिला के लिए बिना सीट पर बैठे कार स्टार्ट करना महंगा पड़ गया। कार के दरवाजे और एक पेड़ के बीच फंसने से 48 वर्षीय नंदिनी राव की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहगीरों ने महिला को अचेत अवस्था में देखा तो उसे आनन-फानन में यशवंतपुर के कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


न्यू बेल रोड पर हुई यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सदाशिवनगर यातायात पुलिस ने कहा कि होंडा सिटी कार महिला के आवास के बार खड़ी थी। हो सकता है कि कार रिवर्स गियर में थी और हैंडब्रेक चालू नहीं था। महिला ने दरवाजा खोला और बैठने से पहले ही इंजन स्टार्ट कर दिया, जिससे कार पीछे की ओर चलने लगी, इस दौरान ड्राइवर की ओर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, इस दौरान कार का दरवाजा खुला होने के कारण महिला उसके साथ खिंची चली गई और कार पास के एक पेड़ से टकरा गई। महिला कार के दरवाजे और पेड़ के बीच फंस गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया था और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हादसों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें 

  • कार में बैठने से पहले सभी ओर देख लें कि कोई बाधा या संभावित खतरा तो नहीं है। 
  • कार के अंदर बैठें, दरवाजे बंद करें और सुनिश्चित करें कि हैंडब्रेक चालू है।
  • वाहन के बाहर खड़े होकर एक्सीलेरेटर को तेजी से न दबाएं।
  • इग्नीशन की चालू करने से पहले सुनिश्चित करें कि गाड़ी न्यूट्रल गियर में है और हैंडब्रेक ऑन है।
  • गाड़ी चलाने से पहले शीशे में देख लें, हैंडब्रेक हटाएं और आराम से एक्सीलेरेटर दबाएं।
  • गाड़ी से उतरते समय सुनिश्चित करें कि हैंडब्रेक चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed