{"_id":"68f8f97635b390d8c70b686c","slug":"bengaluru-woman-molested-robbed-at-home-police-arrested-three-in-connection-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Wed, 22 Oct 2025 09:04 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:04 PM IST
सार
Crime In Bengaluru: बंगलूरू में 27 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की गई है। जानकारी के मुताबिक, पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह वारदात मंगलवार रात करीब नौ बजे गंगोंडनहल्ली इलाके में हुई है।
विज्ञापन
बंगलूरू में अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 27 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे गंगोंडनहल्ली इलाके में हुई, जो मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत आता है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें - Karnataka: 'सियासी जीवन के अंतिम चरण में पिता', सिद्धारमैया के बेटे के बयान से मचा बवाल, देना पड़ा स्पष्टीकरण
घटना के वक्त घर में मौजूद थे बच्चे और परिजन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात पांच लोग जबरन महिला के घर में घुसे। उन्होंने उसे हथियार दिखाकर धमकाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 25000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में पीड़िता के अलावा एक अन्य महिला, दो वयस्क और दो बच्चे मौजूद थे। वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ ही समय में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
डीएसपी रैंक अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को दी है। बंगलूरू ग्रामीण के एसपी सीके बाबा ने बताया कि विशेष जांच टीमों का गठन कर तेजी से कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा, 'तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश जारी है। हम सभी से पूछताछ करेंगे ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं।'
पीड़िता को चिकित्सकीय और कानूनी मदद
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है। उसे चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और मनोवैज्ञानिक सहायता भी दी जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मानक प्रक्रिया के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों की तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय पुलिस थानों को भी सतर्क किया गया है। जांच अधिकारी सभी तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों के नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Congress Vs RSS: 'पंजीकृत नहीं तो फंडिंग कैसे?' प्रियांक खरगे का RSS पर वार, BJP बोली- रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं
संवेदनशील मामला, पुलिस ने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#WATCH | Bengaluru, Karnataka: On gang rape and dacoity in Gangagondanahalli, Rural SP, C K Baba says, "... Last night, between around 9:15 PM and 12:30 AM, a serious incident was reported at the Madanayakanahalli Police Station involving a private residence comprising three… pic.twitter.com/lLIqpwzGf8
— ANI (@ANI) October 22, 2025