{"_id":"65fab1360a48290d0f0fff04","slug":"bengaluru-woman-complaints-to-police-over-neighbors-open-window-romance-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पड़ोसी के खुलेआम रोमांस से परेशान महिला ने की पुलिस में शिकायत, लगाया ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पड़ोसी के खुलेआम रोमांस से परेशान महिला ने की पुलिस में शिकायत, लगाया ये आरोप
Wed, 20 Mar 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 20 Mar 2024 03:32 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी खुलेआम छेड़खानी करता है, जिससे उनका पूरा परिवार निराश है। स्थिति तब बिगड़ गई, जब महिला द्वारा अपनी परेशानी व्यक्त करने पर जोड़े ने उन्हें जान से मारने और उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
iStock
- फोटो : iStock
विस्तार
बंगलूरू में पानी की किल्लत और ट्रैफिक जाम की परेशानियों के बीच एक महिला ने पुलिस थाने में एक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंची। अवलाहल्ली इलाके में रहने वाली 44 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, महिला ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी जोड़ा खिड़कियों और दरवाजों को खुला रखकर रोमांस करता है, जिससे न केवल उन्हें चिढ़ होती है, बल्कि उन्हें हिंसा की धमकी भी मिली है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी खुलेआम छेड़खानी करता है, जिससे उनका पूरा परिवार निराश है। स्थिति तब बिगड़ गई, जब महिला द्वारा अपनी परेशानी व्यक्त करने पर जोड़े ने उन्हें जान से मारने और उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला ने दावा किया कि मकान मलिक और उसका बेटा भी आरोपी जोड़े के समर्थन में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।