{"_id":"643208ec29919ac53a0b1f76","slug":"bengaluru-woman-angry-with-husband-for-not-bringing-chocolate-hangs-herself-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: चॉकलेट न लाने पर पति से नाराज महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: चॉकलेट न लाने पर पति से नाराज महिला ने की आत्महत्या
Sun, 09 Apr 2023 06:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:08 AM IST
सार
दंपती नंदिनी और गौतम एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते थे। सहकारनगर में एक सैलून में काम करने वाला गौतम अपने कार्यस्थल जा रहा था, तभी दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चॉकलेट नहीं लाने पर अपने पति से नाराज 30 वर्षीय एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर हनूर बंदे के पास होन्नप्पा लेआउट में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, दंपती नंदिनी और गौतम एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते थे। सहकारनगर में एक सैलून में काम करने वाला गौतम अपने कार्यस्थल जा रहा था, तभी दोनों में बहस हो गई। रात करीब 11.45 बजे नंदिनी ने उसे व्हाट्सएप संदेश भेजा कि वह जा रही है। उसने उसे जल्दी घर आने और बच्चों की अच्छी देखभाल करने के लिए कहा। घर पहुंचने पर उसने नंदिनी को फंदे पर लटका पाया।
साइबर ठगी में महिला ने गंवाया पैसा, पति ने दिया तीन तलाक
साइबर ठगी में डेढ़ लाख रुपये गंवाने की बात पत्नी ने बताई तो पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, इस मामले में 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला केंद्रपाड़ा जिले की है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति वर्तमान में गुजरात में है।