{"_id":"5c22767dbdec2256b37e6ce5","slug":"bengaluru-thieves-snatch-mobile-from-bengaluru-adg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु : चोरों ने पुलिस को ही बना लिया शिकार, एडीजी से छीना मोबाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलुरु : चोरों ने पुलिस को ही बना लिया शिकार, एडीजी से छीना मोबाइल
Tue, 25 Dec 2018 11:57 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ADG Bengaluru Sanjay Sahay
बंगलुरु में बाइक सवार लुटेरों ने आम जनता को छोड़िए पुलिस को ही शिकार बना लिया। चोरों ने जिसे निशाना बनाया वह कोई मामूली पुलिस कर्मी नहीं बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। एडीजी संजय सहाय शाम को टहलने निकले थे जब बाइक सवार लुटेरों ने उनका फोन छीन लिया।
विज्ञापन
बता दें कि एडीजी संजय सहाय के साथ लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले 2016 में भी उनके साथ लूट की घटना हो चुकी है। तब भी उनका मोबाइल छीना गया था। बाइक सवार बदमाशों ने तब भी घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन