फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru sonehalli circle suspicious object bomb scare bdds

कर्नाटक: बंगलूरू में खाली प्लॉट में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बम की आशंका से फैली दहशत

Sat, 31 Oct 2026 03:29 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 31 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

बंगलूरू के सोनेहल्ली सर्कल के पास एक खाली प्लॉट पर संदिग्ध वस्तु मिलने से बम की अफवाह फैल गई। बीडीडीएस की जांच में यह प्लास्टिक की खाली ट्यूब निकली, जिससे कोई खतरा नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bengaluru sonehalli circle suspicious object bomb scare bdds
बंगलूरू पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बंगलूरू में सोनेहल्ली सर्कल के पास फुटपाथ से सटे एक खाली प्लॉट पर शनिवार को एक संदिग्ध वस्तु मिली। इससे बम होने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही 'बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड' (बीडीडीएस) तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना ज्ञानभारती पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। खाली प्लॉट पर मौजूद इस संदिग्ध वस्तु को, जो देखने में बम जैसी लग रही थी, वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जांच करने पर, बीडीडीएस ने पाया कि यह प्लास्टिक की एक खाली ट्यूब जैसी वस्तु थी, इससे कोई खतरा नहीं था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में टीम ने इसे नष्ट कर दिया। बंगलूरू सिटी पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा, 'घबराने की कोई बात नहीं है। यह एक साधारण सी चीज थी, जिसमें कोई जटिल बैटरी वगैरह नहीं लगी थी। हो सकता है कि इसका इस्तेमाल किसी खदान (क्वारी) में किया गया हो।'
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम डिवीजन) एस. के. सौम्यालता ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह घटना लोगों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश थी। उन्होंने कहा, 'बीडीडीएस ने इसे नष्ट कर दिया है और जांच में यह खाली पाई गई।' पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वस्तु को वहां किसने रखा था। मामले की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed