{"_id":"5bb3fcd7867a554f143212ff","slug":"bengaluru-lookout-notice-issued-in-case-of-3-crore-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू : तीन करोड़ के फ्रॉड मामले में वैश्विक लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू : तीन करोड़ के फ्रॉड मामले में वैश्विक लुकआउट नोटिस जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू पुलिस ने तीन करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में प्रॉपर्टी डीलर उदय गोड़ा के खिलाफ वैश्विक लुकआउट नोटिस जारी किया है। पिछले साल उसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रॉपर्टी बेचने मामले में दोषी पाया गया था। गोड़ा को हाल ही में जेडी (एस) विधायक एचके कुमारस्वामी को भाजपा में शामिल होने के लिए रिश्वत देने का भी आरोपी पाया गया था।
कब्बन पार्क थाने के एसएचओ ने बताया कि दो सप्ताह पहले आरोपी के मल्लेश्वर स्थित घर और उसके सहायक के आवास पर छापा मारा गया था। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसलिए पिछले सप्ताह उसके खिलाफ वैश्विक लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोड़ा के किसी दक्षिण एशियाई देश में छिपने की आशंका जताई है। साथ ही कहा कि वैश्विक लुकआउट नोटिस जारी करना कोई नई बात नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, गोड़ा ने पिछले साल फर्जी दस्तावेज के आधार पर पोश ब्रिज रोड की एक प्रॉपर्टी अयाज नामक व्यक्ति को बेच दी थी। लेकिन रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा दस्तावेज के फर्जी बताए जाने पर अयाज ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने 30 करोड़ रुपये का दिया था लालच
जेडी (एस) विधायक एचके कुमारस्वामी की पत्नी चंचला के मुताबिक, उनके पति को भाजपा में शामिल कराने के लिए आरोपी ने 30 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की थी। साथ ही कहा था कि वह पार्टी ने उनके पति को अच्छा पद दिलाएगा।