{"_id":"63b57d5e1344270a5600fb25","slug":"bengaluru-kempegowda-airport-in-controversy-woman-alleges-asked-to-remove-shirt-during-frisking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु: विवादों में केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा, महिला ने तलाशी के दौरान शर्ट उतारने को कहने का आरोप लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेंगलुरु: विवादों में केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा, महिला ने तलाशी के दौरान शर्ट उतारने को कहने का आरोप लगाया
Wed, 04 Jan 2023 06:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:51 PM IST
सार
महिला यात्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया। सुरक्षा जांच चौकी पर बिना शर्ट के खड़ा होना और लोगों का ध्यान आकर्षित होना अपमानजनक था।
विज्ञापन
बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी के दौरान महिला से शर्ट उतारने को कहने का आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी के दौरान उससे शर्ट उतारने को कहा गया। महिला ने सवाल पूछा कि क्या अधिकारियों को ऐसा करने की जरूरत थी? हालांकि, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
महिला यात्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया। सुरक्षा जांच चौकी पर बिना शर्ट के खड़ा होना और लोगों का ध्यान आकर्षित होना अपमानजनक था। यह एक महिला के नाते आप कभी नहीं चाहेंगे। आप क्यों चाहते हैं कि महिला कपड़ा उतारे?
विज्ञापन
इस ट्वीट के बाद महिला ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को डी-एक्टिवेट कर दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से हवाई अड्डे की संप्रेषण टीम के सदस्य ने कहा कि हमारा इससे कुछ भी लेना देना नहीं है, क्योंकि यह मामला सीआईएसएफ से जुड़ा है।
विज्ञापन