Bengaluru: सॉफ्टवेयर डेवलेपर की नौकरी गई तो बन गया रैपिडो ड्राइवर, नौकरी ढूंढने का तरीका हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स युवक को नौकरी दिलाने में मदद की बात कह रहे हैं। यहां तक कि एचसीएल कंपनी तक भी यह मामला पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु में रहने वाला श्रीनिवास रापोलु एक जावा डेवलेपर है। वह मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल में नौकरी कर रहा था लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी नौकरी चली गई। कुछ दिन श्रीनिवास ने नौकरी ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर युवक ने अपना खर्च चलाने के लिए रैपिडो के साथ बतौर ड्राइवर जुड़ गया।
नौकरी ढूंढने का गजब तरीका निकाला
इसके बाद युवक ने नौकरी ढूंढने का गजब तरीका निकाला। दरअसल युवक अपनी बाइक पर जाने वाले अपने ग्राहकों को बताया कि वह जावा डेवलेपर है और उनसे कोई नौकरी बताने की अपील करता। उसकी यह तरकीब काम कर गई। एक युवक ने उसकी कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। साथ ही युवक का रिज्यूमे भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
My Rapido guy is a Java developer recently laid off from HCL driving rapido to get leads for any java developer openings.
I have his cv. DM if you have any relevant openings.
My @peakbengaluru moment 🤯 pic.twitter.com/PUI7ErdKoU— Loveneesh Dhir | Shardeum 🔼 (@LoveneeshDhir) June 22, 2023
यह पोस्ट वायरल हो गई। लोग इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ प्रचार पाने का तरीका बता रहे हैं तो कुछ लोग सच में युवक की कोशिश से प्रभावित हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स युवक को नौकरी दिलाने में मदद की बात कह रहे हैं। यहां तक कि एचसीएल कंपनी तक भी यह मामला पहुंच गया है। जिसके बाद कंपनी ने हरसंभव मदद का वादा किया है।