{"_id":"582424c24f1c1b6729b39bcd","slug":"bengaluru-bjp-stage-protest-outside-town-hall-against-tipu-sultan-jayanthi-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु में टीपू जयंती पर विवादः काले झंडे लेकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगलुरु में टीपू जयंती पर विवादः काले झंडे लेकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
टीपू जयंती
कर्नाटक सरकार द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया। बेंगलौर में टाउनहॉल में राज्य सरकार ने टीपू जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सीएम सिद्धारमैया और सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। इसके खिलाफ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।बीजेपी कार्यकर्ता ने विरोध में पैदल मार्च भी निकाला जिसमें कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए।
टीपू जयंती को लेकर सरकार और विपक्षी बीजेपी आमने-सामने हैं। मामले पर तनाव को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
टीपू जयंती को लेकर सरकार और विपक्षी बीजेपी आमने-सामने हैं। मामले पर तनाव को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
Karnataka: Heavy security force deployed in Bengaluru to avoid law and order situation over Tipu Sultan Jayanti row pic.twitter.com/BvAsl0LDSw
— ANI (@ANI_news) November 10, 2016विज्ञापन