फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Woman Serves Leftover Food From Wedding To The Needy Wins Hearts

कोलकाता: भाई की शादी में बचा खाना परोसने रेलवे स्टेशन पहुंची बहन, सोशल मीडिया यूजर्स भी हुए मुरीद

Mon, 06 Dec 2021 09:18 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 06 Dec 2021 09:18 AM IST
सार

शादी समारोह में बचा हुआ खाना वैसे तो कूड़े में ही डाला जाता है, लेकिन जब कोई इंसान इसे बर्बाद होने से रोक ले तो उसके नेक विचारों की सराहना करना जरूरी होती है। कोलकाता में एक महिला ने ऐसा ही कर लोगों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
Bengal Woman Serves Leftover Food From Wedding To The Needy Wins Hearts
खाना परसोती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में शादी ब्याह समारोह के दौरान खानपान की बर्बादी बहुत देखने को मिलती है। छोटा समारोह हो या बड़ा आयोजन टारगेट से ज्यादा ही खाना तैयार होता है और बच जाने पर उस खाने को कूड़े में डाल दिया जाता है, लेकिन कोलकाता की एक महिला ने खाना बर्बाद करने की बजाए उसे जरूरतमंदों के बीच परोस दिया। पार्टी ड्रेस में सजी महिला का गरीबों को भोजन कराने का यह अंदाज लोगों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, 5 दिसंबर की रात 1 बजे कोलकाता के राणाघाट जंक्शन पर शादी की ड्रेस में सजी महिला खाना लेकर बैठ गई और कागज के प्लेटों में एक-एक कर सभी को खाना देना शुरू कर दिया। इसमें दाल-चावल, सब्जी, रोटी समेत कई अन्य व्यंजन शामिल थे। वेडिंग फोटोग्राफर नीलांजन मंडल ने महिला द्वारा बांटे जा रहे खाने को कैमरे में कैद कर लिया और थोड़ी देर बाद फेसबुक पर वेडिंग फोटोग्राफर के नाम से बने पेज पर इस फोटो और वीडियो को शेयर किया।  
विज्ञापन


नीलांजन मंडल ने लिखा- पापिया अपने भाई की शादी में गरीबों को बचा हुआ खाना खिलाती नजर आई। पापिया की इस दयालुता की जमकर सराहना हो रही है। फेसबुक पर लगातार लाइक्स और कमेंट बढ़ते जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक फेसबुक पोस्ट को 1,200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और सैकड़ों कमेंट्स हो रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने इसे अपने वाल पर शेयर भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर आ रहे अलग-अलग कमेंट्स
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा "महान काम", "महान कार्य", और "आप पर गर्व है"। दूसरे यूजर ने महिला की दयालुता की सराहना की और कहा कि यदि सभी की समान मानसिकता होती, तो समाज एक बेहतर स्थान होता। जैसे कई कमेंट्स आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed