फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: TMCs allegation- Governor is trying to convey a view that a war is going on in state like Palestine and Israel

बंगाल: टीएमसी का आरोप- राज्यपाल राज्य में इस्राइल व फलस्तीन में जंग जैसा माहौल बताने का कर रहे प्रयास

Tue, 15 Jun 2021 07:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल द्वारा जताई जा रही चिंता के बीच सत्तारूढ़ टीएमसी ने उन पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को तो पार्टी ने बड़ी बात कह दी।
 

विज्ञापन
Bengal: TMCs allegation- Governor is trying to convey a view that a war is going on in state like Palestine and Israel
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कड़े व चिंताजनक रुख को लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी ने उन पर आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी बयान में टीएमसी ने कहा कि राज्यपाल धनखड़ ऐसा बताने का प्रयास कर रहे हैं कि राज्य में इस्राइल व फलस्तीन में युद्ध जैसे हालात हों। 

विज्ञापन


तृणमूल के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि राज्यपाल अभूतपूर्व तरीके से प्रतिदिन राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल, राज्य सरकार के विरुद्ध लगभग प्रतिदिन आधारहीन और जहरीले बयान दे रहे हैं। वह भाजपा के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं। वह यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं जैसे बंगाल में फलस्तीन और इस्राइल सरीखा युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन


रॉय ने कहा कि यह किसी विशेष योजना के तहत किया जा रहा है। तृणमूल सांसद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल राज्य में कानून व्यवस्था की ऐसी बदतर स्थिति दर्शाना चाहते हैं जो वास्तव में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ 'साजिश' रच रही है, क्योंकि वह राज्य में विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाई। धनखड़ की प्रस्तावित चार दिवसीय दिल्ली यात्रा के बारे में रॉय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं जानना चाहती कि राज्यपाल दिल्ली क्यों जा रहे हैं। राज्यपाल ने ट्वीट किया था कि वह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे और शुक्रवार को लौटेंगे। उन्होंने नयी दिल्ली जाने का कोई विशेष कारण नहीं बताया था।
 


सुवेंदु अधिकारी व भाजपा नेताओं ने दिया था ज्ञापन
बता दें, बीते दिन भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ करीब 50 नेताओं ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राज्य के हालात को लेकर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल धनखड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कोलकाता में राजभवन में मुलाकात की और बंगाल में हो रही कई अनुचित घटनाओं से अवगत कराया और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर बात की।



राज्यपाल ने हाथ जोड़कर कहा था-खून से लथपथ बंगाल नहीं चाहिए
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा के प्रतिनिधि मंडल से कहा था, 'मैं हाथ जोड़कर सभी से अपील करना चाहता हूं कि हमें खून से लथपथ बंगाल नहीं चाहिए। इस धरती पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो। मैं जानता हूं कि यहां किसी का भी मन भय से मुक्त नहीं है।'

उन्होंने कहा कि भय इतना अधिक है कि लोकतंत्र अंतिम सांस ले रहा है। मैं सरकारी अधिकारियों और मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि लोकतंत्र पनपे यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आवश्यक कदम उठाएंगी और सरकार सकारात्मक रुख अपनाएंगी। हम बंगाल में आग नहीं लगने दे सकते। राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि राज्य का सांवैधानिक प्रमुख होने के नाते, मैं यह स्पष्ट कर दूं कि बंगाल में दल-बदल विरोधी कानून पूरी तरह से लागू है। यह देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed