फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal three bjp MLA's taken into custody for flouting lockdown norms

शिकंजा: सिलीगुड़ी में भाजपा के तीन विधायक हिरासत में, लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन करने का आरोप..बाद में हुए रिहा

Sun, 16 May 2021 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 May 2021 04:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। भाजपा के तीन विधायक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर गए। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में विधायकों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Bengal three bjp MLA's taken into custody for flouting lockdown norms
भाजपा लोगो

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा के तीन विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों विधायकों पर लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल, उत्तरी बंगाल में भाजपा विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतें को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद तीनों विधायकों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिलीगुड़ी के सफदर हासमी चौक पर तीनों विधायक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पहले इन्हें समझाया गया, लेकिन ये सभी मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने तीनों विधायकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि विधायकों ने कहा कि वह सभी कोविड प्रोटोकॉल पालन कर रहे थे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन पर टीएमसी नेता ने कसा तंज
वहीं भाजपा के प्रदर्शन पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ने विधायकों पर क्षेत्र की जनता से विश्वासघात का आरोप लगाया। गैतम ने कहा कि महामारी के दौरान ये विधायक अपने क्षेत्र की जनता की मदद करने की बजाए प्रदर्शन कर रहे हैं, इनका असली चेहरा लोगों को देखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed