फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Suvendu Adhikari reaches Calcutta High Court in the tarpaulin theft case hearing on June 22

तिरपाल चोरी केस: कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे सुवेंदु अधिकारी को राहत नहीं, जांच रहेगी जारी, अब 22 जून को होगी सुनवाई

Mon, 14 Jun 2021 03:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 14 Jun 2021 03:14 PM IST
सार

सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से अपने खिलाफ तिरपाल चोरी मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के निर्देश देने की मांग की, लेकिन कोर्ट से उन्हें सोमवार को कोई राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
Bengal Suvendu Adhikari reaches Calcutta High Court in the tarpaulin theft case hearing on June 22
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

विज्ञापन

हाल ही में पश्चिम बंगाल के कांथी में भाजपा नेता और नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी पर नगरपालिका की राहत सामग्री चुराने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इस एफआईआर को रद्द करने की मांग लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें सोमवार (14 जून) को कोई राहत नहीं मिली। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। फिलहाल कोर्ट की तरफ से इस मामले की जांच पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।  

कभी ममता के रहे खास, अब ममता के ही बन गए धुर विरोधी 
गौरतलब है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार ने चुनाव जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ राहत सामग्री चुराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। सुवेंदु अधिकारी पहले टीएमसी के ही नेता थे और ममता बनर्जी के बेहद करीबी भी थे। हालांकि, बाद में उन्होंने टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन

 

 

सुवेंदु के भाई और पिता को मिली है वाई प्लस सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए हैं। चुनाव के बाद से ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सुवेंदु के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed