फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal police grill BJP leader Suvendu Adhikari brother Soumendu Adhikari over irregularities in civic body

West Bengal: पुलिस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई से की पूछताछ, तिरपालों की चोरी का है आरोप

Sat, 08 Oct 2022 06:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

जब सौमेंदु अधिकारी टीएमसी के सदस्य के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष थे, तब एक श्मशान घाट में स्टालों के निर्माण में अनियमितता और तिरपालों की चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में सौमेंदु अधिकारी से शुक्रवार को पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
Bengal police grill BJP leader Suvendu Adhikari brother Soumendu Adhikari over irregularities in civic body
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी से करीब दस घंटे तक पूछताछ की।  शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन पर आरोप है कि जब सौमेंदु अधिकारी कोंटाई नगर पालिका के अध्यक्ष थे तो उनके कार्यकाल में कई परियोजनाओं में कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई थीं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोंटाई नगर पालिका पुरबा मेदिनीपुर जिले की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाली नगरपालिका है। पूर्व टीएमसी नेता और सौमेंदु अधिकारी इसके दो बार अध्यक्ष रहे थे। वे पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब सौमेंदु अधिकारी टीएमसी के सदस्य के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष थे, तब एक श्मशान घाट में स्टालों के निर्माण में अनियमितता और तिरपालों की चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में सौमेंदु अधिकारी से शुक्रवार को पूछताछ की गई थी। उन्हें जल्द ही फिर से तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी ने पुलिस की इस पूछताछ को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि वे भाजपा से संबंध रखते हैं ऐसे में उनसे बदला लिया जा रहा है। 


वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने उनकी इस प्रतिक्रिया पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी ने कोई गलत काम नहीं किया होता तो भाजपा नेता इतने चिंतित क्यों होते। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि तृणमूल नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही जांच राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed