फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Instead of returning to Kolkata the Governor reached Basanti to meet deceased family

Bengal: उत्तरी बंगाल का दौरा कर कोलकाता लौटने की बजाय बसंती पहुंचे राज्यपाल, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

Mon, 03 Jul 2023 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि मृतक के घर तक जाने वाली सड़क बहुत ही संकरी होने के कारण वाहन का जाना मुश्किल था, जिस वजह से राज्यपाल को काफी दूर तक पैदल चल कर जाना पड़ा।

विज्ञापन
Bengal: Instead of returning to Kolkata the Governor reached Basanti to meet deceased family
CV Ananda Bose - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस उत्तरी बंगाल का दौरा पूरा कर कलकत्ता वापस लौट चुके हैं। इस दौरे के बाद वह दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती पहुंचकर वहां एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले राज्य में हुए हिंसा के दौरान गोलीबारी में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से राज्यपाल मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन


कूचबिहार की यात्रा के बाद अपने आधिकारिक आवाज में न जाकर राज्यपाल बोस सीधे बसंती ब्लॉक के फुलमलंचा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मृतक की बेटी और अन्य पड़ोसियों से बात की। इस दौरान राज्यपाल ने इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मृतक के घर तक जाने वाली सड़क संकरी होने के कारण वाहन का वहां जाना मुश्किल था, जिस वजह से राज्यपाल को काफी दूर तक पैदल चल कर जाना पड़ा राज्यपाल ने अपनी यात्रा को फ्लाइट से ट्रेन तक पुनर्व्यवस्थित किया। फ्लाइट में उड़ान के दौरान फोन बंद रहने की वजह से लोग उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे। इस वजह से उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि  पिछले शनिवार को 52 वर्षीय जियारुल मोल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी मनवारा जो कटहलबेरिया ग्राम पंचायत में टीएमसी कार्यकर्ता है, ने विपक्षी पार्टियों पर धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में उसने सीबीआई जांच की भी मांग की है। मनवारा ने पहले भी कहा था कि उसे राज्यपाल पर भरोसा है लेकिन राज्य प्रशासन पर नहीं है। 


राज्यपाल ने शव बरामद किए गए स्थान का भी दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद गांववालों से बातचीत की। इससे पहले राज्यपाल हिंसाग्रस्त क्षेत्रों कूचबिहार जिले के दिनहाटा और दक्षिण 24 पगना के कैनिंग और भांगर भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed