फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Govt to teach singur andolan in schools

अब बंगाल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिंगुर आंदोलन

Sat, 03 Sep 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bengal Govt to teach singur andolan in schools
ममता बनर्जी

अब वह दिन दूर नहीं जब बंगाल के स्कूली छात्र सिंगुर आंदोलन के बारे में ज्ञान प्राप्त करते नजर आएं। दरअसल हुगली जिले के सिंगुर की जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित ममता बनर्जी सरकार अब सिंगुर आंदोलन को पश्चिम बंगाल के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शनिवार को कहा कि हम सिंगुर आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं। इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंगुर आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम समिति को शीघ्र ही सरकार की ओर से एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के आंदोलन के कारण टाटा को छोड़ना पड़ा बंगाल

Bengal Govt to teach singur andolan in schools

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगुर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मील का पत्थर करार दिया था। अदालत ने राज्य की पूर्व वाममोर्चा सरकार की ओर से टाटा की नैनो परियोजना के लिए अधिगृहीत जमीन किसानों को लौटाने का निर्देश दिया है।

ममता ने कहा था कि उन्होंने इस फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है और अब वे चैन से मर सकती हैं।

बता दें  कि ममता बनर्जी की अगुवाई में शुरू हुए अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की वजह से ही टाटा मोटर्स को यहां से अपनी परियोजना समेट कर गुजरात जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed