फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal govt issues instructions for police officers to curb lynching

West Bengal: लिंचिंग पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार का पुलिस को निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें नजर

Thu, 04 Jul 2024 01:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Jul 2024 01:02 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। लिंचिंग पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को राज्य सरकार ने पुलिस को दिशा निर्देश जारी करते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Bengal govt issues instructions for police officers to curb lynching
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को रोकने और उन पर नजर रखने के लिए राज्य सरकार  सरकार ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सरकार ने सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने सहित कई उपाय करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


राज्य के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) मनोज वर्मा ने पुलिस अधीक्षकों, पुलिस आयुक्तों, एसटीएफ, साइबर सेल और यातायात के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।  पुलिस अधिकारियों को निर्देश में कहा गया, "हाल के दिनों में कुछ घटनाएं देखी गई हैं, जिनका कानून-व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। ऐसे मामलों को लेकर समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश और दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।’’ एडीजी ने बताया कि यह निर्देश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, ''सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने की भी जरूरत है, जिससे आरोपियों के साथ ही ऐसी घटनाओं से संबंधित गलत प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ भी अधिक प्रभावी कदम उठाए जा सकें।'' आदेश में यह भी बताया गया कि समय पर खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए नागरिक स्वयंसेवकों और ग्राम पुलिस का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है, ताकि मॉब लिंचिंग से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों के पुलिस अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि मॉब लिंचिंग से संबंधित मुद्दों और ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए, इसके बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है।


एक हफ्ते में मॉब लिचिंग में चार लोगों की हत्या
पश्चिम बंगाल में भीड़ तंत्र की तरफ से किए जा रहे हमलों में खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हाल ही में, कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस में आखिरी वारदात 30 जून को हुई थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed