{"_id":"5fc4816f1836d4100a47161b","slug":"bengal-governor-may-soon-ask-trinamool-congress-to-prove-majority-in-house-says-bjp-mp-saumitra-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद का दावा, 'ममता सरकार से बहुमत साबित करने को कह सकते हैं राज्यपाल'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद का दावा, 'ममता सरकार से बहुमत साबित करने को कह सकते हैं राज्यपाल'
Mon, 30 Nov 2020 12:02 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस में असंतोष के स्वर मुखर होने के बीच रविवार को दावा किया कि राज्यपाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए जल्द ही कह सकते हैं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा खेमे के नेताओं के मन में लोकतंत्र के लिए कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खान ने जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम के इतर कहा कि सत्तारूढ़ दल में मौजूदा उथल-पुथल और असंतोष के कारण यह प्रश्न सामने आ गया है कि क्या सदन में पार्टी के पास पर्याप्त संख्या में विधायकों का समर्थन है या नहीं।
विज्ञापन
खान ने कहा, विधायक जिस प्रकार असंतोष व्यक्त कर रहे हैं और तृणमूल छोड़ रहे हैं, उसे देखते हुए राज्यपाल मुख्यमंत्री से जल्द बहुमत साबित करने के लिए कह सकते हैं... इसकी संभावना है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल के कई मंत्री भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
तृणमूल के सांसद सौगत राय ने खान के बयान पर टिप्पणी की कि उनके जैसे भाजपा नेता संविधान और उसके प्रावधानों के बारे में कुछ नहीं जानते। राय ने कहा, पहली बात तो यह है कि खान को यह कैसे पता कि राज्यपाल इस प्रकार का असंवैधानिक कदम उठाएंगे? चुनी गई सरकार के साथ इस तरीके से व्यवहार नहीं किया जा सकता... और विधायकों का बहुमत मुख्यमंत्री के साथ है। तृणमूल के पास सदन में 218 विधायकों का समर्थन है।
गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी समेत तृणमूल के कई नेताओं ने पार्टी को लेकर हाल में असंतोष जताया है। पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल में अधिकारी को निकालने का साहस ही नहीं है क्योंकि पार्टी को डर है कि जल्द ही वह लुप्त हो सकती है। घोष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता अपने घरों और कार्यालयों से कभी बाहर ही नहीं निकले और अब वे 2021 विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष अप्रैल- मई में होने की संभावना है।