फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal government filed a review petition against the order of the Calcutta High Court

पश्चिम बंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बंगाल सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की  

Mon, 21 Jun 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 02:11 AM IST
सार

  • कोर्ट ने बंगाल चुनाव बाद हुई हिंसा में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की सभी घटनाओं की जांच करने का निर्देश दिया था
  • बंगाल सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई

विज्ञापन
Bengal government filed a review petition against the order of the Calcutta High Court
Calcutta High Court - फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in

विस्तार

चुनाव बाद हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को वापस लेने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की है। हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को एक कमेटी गठित कर राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की सभी घटनाओं की जांच करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


चुनाव बाद हिंसा का मामला
पुनर्विचार याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। बता दें, 18 जून को ही पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग को यह निर्देश दिया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव के बाद हिंसा को लेकर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार आरोपों को मान ही नहीं रही, लेकिन हमारे पास कई घटनाओं की जानकारी और सबूत हैं।
विज्ञापन


इस तरह के आरोपों को लेकर राज्य सरकार चुप नहीं रह सकती। अदालत ने राज्य सरकार को हिंसा की जांच के लिए आयोग द्वारा गठित समिति का सहयोग करने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली उसकी सरकार सब कुछ ठीक होने का चाहे कितना भी दावा करे, राज्य के खासकर ग्रामीण इलाकों में जमीनी तस्वीर अलग है। ऊपर लिखी यह दोनों घटनाएं इसका सबसे बड़ा सबूत हैं।

यह सही है कि भाजपा इन मामलों को मिर्च-मसाला लगा कर उछाल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का दावा है कि अब भी एक हजार से ज्यादा पार्टी समर्थक घर छोड़ कर दूसरी जगह पर रह रहे हैं और अब तक 37 लोगों की हत्या हो चुकी है।


विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी यही आरोप लगाते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सोमवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। उसके बाद राज्यपाल ने कानून व व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में लोकतंत्र सांस नहीं ले पा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रशासन मूक दर्शक बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed