बंगाल चुनाव : दूसरे चरण से लेकर अंतिम चरण तक के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारक, पहले चरण के लिए तय किए थे 40
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन, योगी, शिवराज, ईरानी, विजयवर्गीय भी स्टार प्रचारक
शुक्रवार को भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची में उक्त चार नामों के अलावा उप्र के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सीएम योगी आदित्यनाथ, मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, बंगाल के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, शिव प्रकाश, मुकुल रॉय, दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, राजीब बनर्जी, अरविंद मेनन, अमित मालवीय, बाबुल सुप्रियो, देबाशीष चौधरी, शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली, यश दासगुप्ता, श्राबंती चटर्जी, पायल सरकार, निशिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।
पहली सूची में इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
दो दिन पहले जारी की भाजपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में 40 नाम थे। इनमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, कैलाश विजयवर्गीय, शिवप्रकाश, मुकुल रॉय, दिलीप घोष, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, फग्गन सिंह कुलस्ते, मनसुख भाई मंडाविया, जुवेल ओराम, राजीब बनर्जी, अरविंद मेनन, अमित मालवीय, बाबुल सुप्रियो, देबाश्री चौधरी, नरोत्तम मिश्रा, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, लॉकेट चटर्जी, राजू बैनर्जी, अमिताव चक्रवर्ती, ज्योतिर्मय सिंह महतो, सुभाष सरकार, कुनार हेमबरम, यशदास गुप्ता, श्राबंती चटर्जी, हीरेन चटर्जी और पायल सरकार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में रह रहे बिहारी मतदाताओं को खींचने के लिए मनोज तिवारी भी प्रचार करेंगे, तो महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोगप्रिय हुईं भाजपा नेता रूपा गांगुली भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।