बंगाल का रण : ममता बनर्जी ने किया अपने वास्तविक गोत्र का खुलासा, गिरिराज ने किया पलटवार
{"_id":"6062ca84fdf46219ea764d24","slug":"bengal-election-mamata-banerjee-roadshow-and-amit-shah-rally-in-nandigram-live-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"बंगाल का रण : ममता बनर्जी ने किया अपने वास्तविक गोत्र का खुलासा, गिरिराज ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 31 Mar 2021 12:30 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:30 AM IST
खास बातें
पश्चिम बंगाल में आज यानी मंगलवार दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। राज्य की हॉट सीट बनी नंदीग्राम विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचार किया। ममता बनर्जी जहां व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा पर निकलीं। वहीं, शाह ने भी एक रोड शो में हिस्सा लिया। नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भी उनके साथ रहे। दूसरे चरण के लिए मतदान एक अप्रैल को शाम पांच बजे खत्म होगा। यहां जानिए बंगाल में आज की चुनावी हलचलों से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
ममता बनर्जी और गिरिराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
12:28 AM, 31-Mar-2021
चुनाव आयोग ने हल्दिया के एसडीपीओ को हटाया
चुनाव आयोग ने हल्दिया के एसडीपीओ को हटाकर उनकी जगह उत्तम मित्रा को तैनात कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि उन्हें अब चुनाव से संबंधित किसी काम में नियुक्ति नहीं दी जाएगी।10:08 PM, 30-Mar-2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अपने गोत्र को लेकर खुलासा किया। उन्होंने अपना वास्तविक गोत्र 'शांडिल्य' बताया। उन्होंने कहा कि मैंने एक मंदिर का दौरा किया था जहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, मैंने कहा माँ, माटी, मानुष। यह मुझे मेरी त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर की याद दिलाता है, जहां पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा और मैंने मां, माटी, मानुष कहा था, वास्तव में मैं शांडिल्य हूं। वहीं अब इसे लेकर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की ज़रूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताती हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बता दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। उनका हारना तय है।
भाजपा ने ममता के खिलाफ की चुनाव आयोग में शिकायत
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के शिकायत पत्र में कहा गया है कि 29 मार्च को नंदीग्राम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने खुलेआम बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और हमदर्दों को धमकी दे रही थीं।
भाजपा ने ममता के खिलाफ की चुनाव आयोग में शिकायत
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के शिकायत पत्र में कहा गया है कि 29 मार्च को नंदीग्राम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने खुलेआम बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और हमदर्दों को धमकी दे रही थीं।
विज्ञापन
06:30 PM, 30-Mar-2021
भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मोयना में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अशोक डिंडा ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर हमला किया गया है। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान किया गया। डिंडा को हल्की चोट आई है। डिंडा ने हमले को लेकर ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी साझा किया है। डिंडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीएमसी के लोगों ने आज शाम चार बजे बीडीओ कार्यालय के पास मुझ पर हमला किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मोयना में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/ryZWhfZEpT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2021
06:26 PM, 30-Mar-2021
पुडुचेरी को श्रेष्ठ बनाने के लिए काम करेगा एनडीएःपीएम मोदी
पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की सरकार पुडुचेरी को श्रेष्ठ बनाने के लिए काम करेगा। हम इसे व्यापार, शिक्षा और पर्यटक स्थल बनाएंगे। पुडुचेरी आत्मनिर्भर भारत में अपना अहम योगदान दे रहा है। भविष्य में एनडीए सरकार का ध्यान पुडुचेरी में आर्थिक विकास पर रहेगा।
06:24 PM, 30-Mar-2021
इस बार का चुनाव अद्वितीयः मोदी
पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे राजनीति में एक लंबा अनुभव है, मैंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन इस बार का चुनाव अद्वितीय है क्योंकि पिछले मुख्यमंत्री नारायणसामी को टिकट नहीं दिया गया है।
06:15 PM, 30-Mar-2021
कांग्रेस पार्टी के विधायक खुलेआम भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे: पीएम मोदी
पुडुचेरी में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े कांग्रेस पार्टी के विधायक खुलेआम भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:10 PM, 30-Mar-2021
नारायणसामी की सरकार सबसे कमजोर सरकारः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को पुडुचेरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणसामी की सरकार अब तक की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है, जिसने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।
05:38 PM, 30-Mar-2021
कोरोना काल में रेलवे ने रच दिया इतिहास: पीयूष गोयल
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आप सब इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि कोरोना के बावजूद 2020-21 में हम इतिहास रचेंगे। रेलवे के 168 साल के अपने इतिहास में माल गाड़ी ने सबसे ज्यादा माल अगर ढोया है, तो इस कोविड के साल में ढोया है। उन्होंने कहा कि हमारे रेलवे के कर्मचारियों ने दिन रात एक करके लॉकडाउन के बीच में भी जनता की सेवा की। उन्होंने देशभर में किसानों के लिए खाद पहुंचाया, गरीबों के लिए अनाज पहुंचाया, बिजली घरों को कोयला पहुंचाया, सबके लिए दवाइयां पहुंचाई। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रैक मैन, मेंटेनेंस और सिंगनलिंग के लोग, इन सभी के प्रयासों से पिछले दो सालों में भारतीय रेल में एक भी यात्री की मृत्यु रेलवे दुर्घटना से नहीं हुई है।
04:59 PM, 30-Mar-2021
जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही सीएम बनाया जाएः दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण तक भाजपा के पक्ष में लहर बनी रहेगी।
04:33 PM, 30-Mar-2021