{"_id":"6075aa2fe92b4d5f73317181","slug":"bengal-election-ec-rebuked-suvendu-adhikari-over-his-remark-of-mini-pakistan-but-no-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव: 'मिनी पाकिस्तान' टिप्पणी पर सुवेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की झिड़की, कार्रवाई नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव: 'मिनी पाकिस्तान' टिप्पणी पर सुवेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की झिड़की, कार्रवाई नहीं
Tue, 13 Apr 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:56 PM IST
सार
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी किसी की व्यक्तिगत आलोचना करने या किसी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने की कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी द्वारा पिछले महीने एक रैली में की गई 'मिनी-पाकिस्तान' संबंधी टिप्पणी को लेकर झिड़की लगाए जाने के अलावा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। चुनाव निकाय ने सोमवार रात जारी एक आदेश में अधिकारी को चेतावनी दी और कहा, 'उन्हें सलाह दी जाती है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू हो, तो इस दौरान सार्वजनिक बयानबाजी करते समय वह इस तरह के बयान देने से परहेज करें।'
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग का मानना है कि अधिकारी ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता के भाग एक के पैरा दो और तीन का उल्लंघन किया है। नंदीग्राम सीट पर अधिकारी का मुकाबला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से है। नंदीग्राम में मतदान संपन्न हो चुका है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुवेंदु अधिकारी को उनके भाषण को लेकर आठ अप्रैल को नोटिस जारी था।
विज्ञापन
आयोग को भाकपा-माले केंद्रीय समिति सदस्य कविता कृष्णन की ओर से एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 29 मार्च को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने 'आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने नोटिस के जवाब में कहा कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में पूरा विश्वास रखते हैं जहां उम्मीदवारों के बीच कोई दुर्भावना न हो और राजनीतिक विरोधियों की आलोचना करते हुए कोई व्यक्तिगत टिप्पणी न की जाए।
विज्ञापन
ममता बनर्जी पर लगाया था 24 घंटे का प्रतिबंध
इससे पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के एक मामले में चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस फैसले को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार देते हुए आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बनर्जी ने इस फैसले के खिलाफ आज कोलकाता में धरना प्रदर्शन भी किया।