फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal election 2021 : nusrat jahan said cant done more than an hour the rally for tmc cm mamta banrjee, bjp sarcasm

बंगाल : नुसरत जहां बोलीं- दीदी के लिए भी नहीं कर सकती एक घंटे से ज्यादा रैली, भाजपा ने ली चुटकी

Mon, 29 Mar 2021 01:12 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Mar 2021 01:12 PM IST
सार

भाजपा की बंगाल इकाई ने नुसरत जहां के एक वीडियो को ट्वीट किया है। इस वीडियो में नुसरत चुनाव प्रचार के दौरान नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
bengal election 2021 : nusrat jahan said cant done more than an hour the rally for tmc cm mamta banrjee, bjp sarcasm
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां पूरी ताकत से अन्य चरणों की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही पार्टियों की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी जोरों पर है। इस बीच टीएमसी सांसद नुसरत जहां के एक बयान पर भाजपा ने ठिठोली की है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा की बंगाल इकाई ने नुसरत जहां के एक वीडियो को ट्वीट किया है। इस वीडियो में नुसरत चुनाव प्रचार के दौरान नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि एक घंटे से ज्यादा प्रचार तो मैं ममता बनर्जी के लिए भी नहीं करती हूं।  
विज्ञापन


हुआ यूं कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां दूसरे चरण के मतदान के लिए एक रोड शो कर रही थीं। इस रोड शो के दौरान गाड़ी पर खड़ी नुसरत प्रचार करते-करते थकान होने और दूसरी बातों से थोड़ी खिन्न दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं मैं एक घंटे से ज्यादा वक्त से प्रचार कर रही हूं, इतना तो मैं ममता बनर्जी के लिए भी नहीं करती हूं। ऐसा कहने के तुरंत बाद ही वह गाड़ी से नीचे उतर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वीडियो को बंगाल की भाजपा यूनिट ने पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि नुसरत जहां टीएमसी सांसद, मैं एक घंटे से ज्यादा प्रचार नहीं कर सकती, इतना तो मैं ममता बनर्जी के लिए भी नहीं करती। इसके साथ ही भाजपा ने ममता बनर्जी और नंदीग्राम का उल्लेख करते हुए एक हैशटैग भी लगाया है।
 

बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। सुवेंदु अधिकारी कुछ समय पहले ही तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। बंगाल में शनिवार को पहले चरण के चुनाव का मतदान खत्म हुआ है, इस दौरान यहां कई हिंसक घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

बता दें कि बंगाल में आठ-चरण के चुनावों में पहली बार मतदान 27 मार्च को हुआ था और 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। दूसरा चरण के लिए 1 अप्रैल को मतदान होना है। जबकि 2 मई को मतों की गिनती के साथ ही चुनावी परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed