फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Councilor shot dead in Asansol and Explosion in Birbhum demolishes Trinamool leader's house

बंगाल: बीरभूम में विस्फोट से तृणमूल नेता का घर ढहा, आसनसोल में पार्षद की गोली मारकर हत्या

Mon, 26 Aug 2019 06:53 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 06:53 AM IST
सार

  • बीरभूम में विस्फोट से तृणमूल नेता का घर ढहा 
  • पार्षद की हत्या के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में 
  • मोटरसाइकिल पर सवार हो आए थे तीन अज्ञात हमलावर

विज्ञापन
Bengal: Councilor shot dead in Asansol and Explosion in Birbhum demolishes Trinamool leader's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शनिवार शाम को एक विस्फोट की वजह से एक तृणमूल कांग्रेस नेता का मकान आंशिक रूप से ढह गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि उक्त विस्फोट जिले के कांकरतला इलाके में बोरिया ग्राम पंचायत के तहत हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पंचायत सदस्य मोहिबूर रहमान का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इस बीच, तृणमूल कांग्रेस नेता विकास राय चौधरी ने इस विस्फोट के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विस्फोट के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समूचा बीरभूम जिला तृणमूल के गुंडों के आतंक के साए में जी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल पार्षद की गोली मार कर हत्या

पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद मोहम्मद खालिद खान की घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार रात हुई। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 


इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी और खालिद के भाई अरमान खान ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद खालिद घर के पास ही टहल रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और पहले उनके पांव पर गोली मारी। इसके बाद खालिद के जमीन पर गिरने के बाद हमलावरों ने उनके सीने में गोली मारी और फरार हो गए। आसनसोल जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने खालिद को मृत घोषित कर दिया।


कुल्टी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। फिलहाल एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल निजी दुश्मनी के नजरिए से हत्या के पहलू की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed