फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Cong MLAs sign undertaking: I swear allegiance to Sonia ji, Rahul ji

कांग्रेस में वफादारी की नई परंपरा, नए विधायकों से भरवाया जा रहा वफादारी बॉंड

Wed, 25 May 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bengal Cong MLAs sign undertaking: I swear allegiance to Sonia ji, Rahul ji
कांग्रेस विधायकों का साइन किया हुआ स्टाम्प पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - फोटो : फोटो- ट्विटर

विज्ञापन
कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अपने विधायकों से स्टाम्प पेपर पर साइन करवा रही है। इसमें लिखा है कि जीते हुए विधायक विधानसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रहेंगे। ये शर्तें 100 रुपए के स्टाम्प पेपर लिखी गई हैं, जिस पर हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीतने वाले सभी 44 कांग्रेस विधायकों से साइन कराए गए हैं। 

इंडियन एक्सपेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के बाद हुई एक मीटिंग में स्टाम्प पेपर पर साइन कराने का फैसला लिया गया। कांग्रेसी नेताओं से साइन कराया गया स्टाम्प पेपर भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखी गई शर्तों पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टाम्प पेपर साइन कराने के फैसले में  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी की भूमिका सबसे अहम रही। जब अधीर चौधरी से मीडिया ने पूछा ऐसा क्यों करवाया जा रहा है ? तो उन्होंने कहा, ‘यह किसी तरह का बॉन्ड नहीं है, जिसे जबरन भरवाया गया हो, या फिर जिसे ना मानने पर किसी के ऊपर कार्रवाई होगी। यह सबने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए खुद की मर्जी से साइन किया है।’
विज्ञापन


दो पेज के इस स्टाम्प पेपर के पहले प्वाइंट में लिखा हुआ है- मैं बिना किसी शर्त के इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करता हूं, जिसे अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। दूसरा प्वाइंट- विधानसभा का हिस्सा होते हुए मैं पार्टी के खिलाफ हो रही किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं रहूंगा। मैं पार्टी के खिलाफ कोई भी नकारात्मक बात भी नहीं कहूंगा। ऐसा कुछ करने से पहले मैं  पार्टी पद से इस्तीफा दे दूंगा। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कुछ विधायकों के हवाले से लिखा है कि यह पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed