फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CID trying find out where purchased weapons used in Bangladesh MP Anwarul azim Anar murder

MP Murder case: 'बांग्लादेशी सांसद अनार की हत्या करने को कहां से खरीदे हथियार', पता लगाने में जुटी बंगाल CID

Sun, 02 Jun 2024 02:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 02:07 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल सीआईडी की जांच में पता चला है कि बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में इस्तेमाल हथियार आरोपियों ने शहर में कहीं से प्राप्त किए थे। अब सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए। 
 

विज्ञापन
Bengal CID trying find out where purchased weapons used in Bangladesh MP Anwarul azim Anar murder
अनवारुल अजीम अनार - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar

विस्तार

पश्चिम बंगाल सीआईडी बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की परत दर परत जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक पॉश फ्लैट के अंदर अनार के शव को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार आरोपियों ने शहर में कहीं से प्राप्त किए थे। अब सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि अनार की बेटी के अगले सप्ताह की शुरुआत में शहर आने की संभावना है। 

विज्ञापन


बता दें कि बारानगर निवासी और सांसद अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार बांग्लादेशी सांसद 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। वह गोपाल के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद अनार डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने गोपाल से कहा था कि वह रात में खाना खाने के लिए घर वापस आएंगे। 17 मई को जब विश्वास का सांसद अनार से संपर्क नहीं हुआ तो उसे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी, जिसके बाद बांग्लादेशी सांसद की तलाश शुरू हुई। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह पेशे से कसाई है। उसने कथित तौर पर बांग्लादेशी सांसद के शरीर को 80 टुकड़ों में काट दिया। जिसके बाद टुकड़ों को हल्दी के साथ मिलाया और न्यू टाउन के आसपास एक नहर सहित विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के शरीर के अंगों की तलाश जारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरीर के अंगों की तलाश अभी भी जारी है। जांच में पता चला है कि हत्या में धारदार हथियार के साथ ही कई उपकरण इस्तेमाल किए गए थे, जिन्हें आरोपियों ने स्थानीय दुकानों से खरीदा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से बात करने के बाद उन दुकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


सीआईडी को फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस-बाल के टुकड़े मिले
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ने हाल ही में न्यू टाउन फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े और बालों के टुकड़े बरामद किए थे। टैंक से बरामद मांस की डीएनए जांच से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह नमूना बांग्लादेशी सांसद का है। वहीं, डीएनए जांच जल्द पूरी कर पुलिस न्यू टाउन के फ्लैट से मिले फिंगरप्रिंट का मिलान करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed