फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP president said Small and sporadic incidents of death of migrants on trains

बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- रेलगाड़ियों पर प्रवासियों की मौत छोटी और छिटपुट घटनाएं

Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bengal BJP president said  Small and sporadic incidents of death of migrants on trains
दिलीप घोष - फोटो : PTI

श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से घर लौटने वाले प्रवासियों की मौत ‘छोटी एवं छिटपुट’ घटनाएं हैं और इसके लिए रेलवे को उत्तरदाई नहीं ठहरा जा सकता। यह बात बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही।

विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अपने घरों को लौट रहे लाखों श्रमिक और उनके परिजन गर्मी, भूख और प्यास का सामना कर रहे हैं और सोमवार तक ‘श्रमिक विशेष’ रेलगाड़ियों पर एक बच्चे सहित नौ श्रमिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद घोष ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं। लेकिन आप इसके लिए रेलवे को उत्तरदाई नहीं ठहरा सकते हैं। वे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। कुछ मौतें हुई हैं लेकिन ये छिटपुट घटनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रियों की सेवा के लिए रेलवे के बेहतर प्रयासों के हमारे पास उदाहरण हैं। कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप रेलवे को बंद कर देंगे। उनके बयान पर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई, जिसने भाजपा नेता से मजदूरों की दुर्दशा पर संवेदनशील होने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed