{"_id":"5906bf1f4f1c1bd73a441daf","slug":"bengal-bjp-leader-shyamapada-mondal-calls-mamata-banerjee-eunuch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता बोले- ममता बनर्जी को देखकर नहीं लगता, स्त्री हैं या पुरुष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी नेता बोले- ममता बनर्जी को देखकर नहीं लगता, स्त्री हैं या पुरुष
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 01 May 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसक झड़प और एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का दौर जारी है। अब बीजेपी पश्चिम बंगाल के एक नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अश्लील टिप्पणी की है। बीजेपी नेता श्यामपद मोंडल ने ममता पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपशब्द कहे। वेस्ट मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर रहे उन्होंने उनको 'किन्नर' तक कह डाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ममता का शाह पर हमला, कहा- गुजरात तो संभाल नहीं सकते, बंगाल में क्या करेंगे
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और नौटंकी कर रही हैं। उन्होंने ठहाको के बीच कहा, " हम समझ नहीं सकते कि ममता बनर्जी पुरूष हैं या महिला हैं। मैं तो कहूंगा कि वह किन्नर बन गई हैं जिन्हें आप ट्रेनों और बसों में देखते हैं।’’
विज्ञापन
इस पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा राज्य में अस्वस्थ राजनीतिक माहौल पैदा कर रही है। इससे पहले भी कई बीजेपी नेताओं ने ममता बनर्जी को अपशब्द कहें हैं।
ये भी पढ़ें-मिशन बंगाल पर अमित शाह, नक्सलबाड़ी से शुरू किया 'बूथ चलो' अभियान
Can't understand whether Mamata Banerjee is a man or woman. She has become a ‘hijra' as you see in trains/buses says BJP's Shyamapada Mondal pic.twitter.com/s5hWu7FLoi
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017