{"_id":"5901f9da4f1c1bb365c0f277","slug":"west-bengal-not-afraid-of-bjp-s-intimidation-says-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का शाह पर हमला, कहा- गुजरात तो संभाल नहीं सकते, बंगाल में क्या करेंगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता का शाह पर हमला, कहा- गुजरात तो संभाल नहीं सकते, बंगाल में क्या करेंगे
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल उनकी इस रणनीति से भयभीत नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। वे उत्तर बंगाल के बीरपाड़ा में एक जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात को तो संभाल नहीं सकती, लेकिन उनकी निगाहें बंगाल पर हैं। यहां वह क्या करेंगे।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी से डरी हुई है। इसी वजह से वे (भाजपाई) हमें डराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तृणमूल को इससे डराया नहीं जा सकता। हमारा सिर हमेशा ऊंचा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हर चुनौती का स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने नक्सलबाड़ी इलाके में एक दलित के घर दोपहर का भोजन किया था। ममता ने इस पर उनका नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि दोपहर का भोजन दलित के घर और रात का खाना पंचतारा होटल में। हम महज फोटो खिंचाने के लिए ऐसे दिखावों पर भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के खिलाफ धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप दोहराते हुए लोगों से भगवा पार्टी को कोई समर्थन नहीं देने की अपील की। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजन की राजनीति के जरिए बंगाल को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है।