फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेल्जियम के राजा-रानी बोले, भारत में हमने मनाया था हनीमून, ये प्यारा देश

Tue, 07 Nov 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Belgium King Philippe says i love india came here for our honeymoon
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड - फोटो : PTI
भारत दौरे पर आए हुए बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथलिड मंगलवार (7 नवंबर) को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए फिलिप ने बताया कि भारत से वह काफी प्यार करते हैं और यहां उनके काफी सारे दोस्त भी हैं।
Belgium King Philippe says i love india came here for our honeymoon
बेल्जियम के राजा फिलिप
फिलिप ने आगे बताया कि वह कई बार भारत आए हैं और उन्होंने अपना हनीमून भी भारत में ही मनाया था। फिलिप ने दोनों देशों के बीच रिश्ते और बेहतर होने की आशा की।
 
Belgium King Philippe says i love india came here for our honeymoon
बेल्जियम के राजा फिलिप
इससे पहले फिलिप और उनकी पत्नी आगरा गए थे, वहां उन्होंने ताज महल के दीदार किए। प्रेम के प्रतीक ताजमहल में शाही जोड़े ने दो घंटे बिताए और ताज से जुड़ा इतिहास जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Belgium King Philippe says i love india came here for our honeymoon
बेल्जियम के राजा फिलिप

किंग फिलिप ने वास्तुकला और ताज में लगे महंगे पत्थरों को लेकर उत्सुकता जताई थी। दीदार के बाद शाही जोड़े ने ताजमहल की विजिटर बुक में अपने अनुभव के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
Belgium King Philippe says i love india came here for our honeymoon
बेल्जियम के राजा फिलिप
बेल्जियम के शाही परिवार में किंग फिलिप तीसरे ऐसे राजा हैं जो ताज पर पत्नी के साथ पहुंचे थे। इससे पहले 3 नवंबर 2008 को उनके पिता किंग एल्बर्ट-2 और मां डोना पाओला भी ताज में सेंट्रल टैंक की बेंच पर फोटो खिंचवा चुके हैं। इससे पहले 1970 में उनके भाई और किंग बोदोउन एवं रानी फेबिओला भी ताज के दीदार करने आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed