फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, धोनी पर उंगली उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 07 Nov 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 07 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
  Team india former cricketer Sunil Gavaskar feels that Pointing finger at MS Dhoni is unfortunate
धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी का फेवर करते हुए बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ियों पर उंगली उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ये भी कहा है कि धोनी पर लोग दो तरह की राय व्यक्त कर रहे हैं। उनमें से एक का मानना है कि टीम इंडिया को धोनी ने बहुत कुछ दिया। वहीं, दूसरे का मानना है कि दूसरे टी-20 में खराब प्रदर्शन के कारण उनको संन्यास ले लेना चाहिए।




 

  Team india former cricketer Sunil Gavaskar feels that Pointing finger at MS Dhoni is unfortunate
धोनी - फोटो : ESPNcricinfo

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में धोनी के उतने अच्छे प्रदर्शन ना होने के कारण कई दिग्गज क्रिकेटरों ने धोनी पर तंज कसा। दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों में मात्र 49 रन ही बना पाए। इसको लेकर टीम इंडिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा कि धोनी को अब टी-20 से संन्यास ले लेना चाहिए। उनको युवा खिलाड़ियों  के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए। दिग्ग्ज क्रिकटरों का मानना है कि धोनी टी 20 क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं।
 

  Team india former cricketer Sunil Gavaskar feels that Pointing finger at MS Dhoni is unfortunate
सुनील गवास्कर

68 वर्षीय टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गावस्कर ने कहा, 'हम उनपर पर गौर नहीं करते हैं, जो 30 साल से नीचे हैं। मगर 36 वर्षीय धोनी पर उंगली उठा रहे हैं।' इस बीच गावस्कर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, 'हमारे ओपनर्स अच्छा स्टार्ट नहीं किए, हम उसको नहीं देख रहे हैं। पांड्या को लेकर उन्होंने कहा कि वो गुगली को पिक नहीं कर पा रहा था। वो सब हम नहीं देखेंगे, लेकिन हम धोनी पर उंगली उठाएंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
  Team india former cricketer Sunil Gavaskar feels that Pointing finger at MS Dhoni is unfortunate
महेंद्र सिंह धोनी

क्या धोनी को सिर्फ वन-डे में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस पर गावस्कर ने कहा कि धोनी को खेल के दोनों प्रारूपों को खेलना चाहिए, क्योंकि उससे मदद मिलती है। उन्होंने कहा, 'एक क्रिकेटर के लिए खेलना बहुत जरूरी होता है। इससे लय बनी रहती है और खेल में भी मदद मिलती है। 

विज्ञापन
  Team india former cricketer Sunil Gavaskar feels that Pointing finger at MS Dhoni is unfortunate
सुनील गावस्कर

उन्होंने कहा कि भले ही आप एक गेंदबाज के रूप में विकेट नहीं ले रहे हों या बल्लेबाज के रूप में स्कोरिंग रन न कर रहे हों, लेकिन मैच का अभ्यास करना बहुत महत्वपूर्ण है। मैच अभ्यास केवल शारीरिक पहलू के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक पहलू के लिए भी अच्छा है। इसलिए स्पष्ट रूप से कहना चाहुंगा कि जो जितना अधिक क्रिकेट खेलता है, उसके लिए वह उतना ही बेहतर है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed