फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   before up election 2017 rahul gandhi can be president of indian national congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल बन सकते हैं कांग्रेस के अध्यक्ष

Mon, 20 Jun 2016 05:15 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
before up election 2017 rahul gandhi can be president of indian national congress
जन्मदिन पर जल्द जिम्मेदारी संभालने को लेकर कार्यकर्ताओं में रही चर्चा - फोटो : PTI

कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा यूपी समेत बाकी राज्यों में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव  से पहले राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष देखना चाहता हैं। माना जा रहा है कि इस दिशा में पार्टी जल्द कदम उठा सकती है। सोनिया गांधी को प्रचार प्रमुख और संरक्षक केतौर पर पेश किए जाने पर भी विचार करने की बात पार्टी में अब सुनाई पड़ने लगी है। रविवार को राहुल केजन्मदिन के मौकेपर खुशी जताने पहुंचे कार्यकर्ता भी उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाए  जाने के पक्ष में बात करते दिखे। हालांकि अधिकृत तौर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


अगले साल देश के यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं। कांग्रेस के सामने चुनौती होगी कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में  वह अपनी सरकार को बरकरार रखे। यूपी, पंजाब, गुजरात आदि में  सरकार बनाए । इसके लिए कमजोर कांग्रेस में  जान फूंकने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कांग्रेस में जान फूंकने के लिए राहुल गांधी को खुद जिम्मेदारी लेकर मोर्चा  संभालना होगा। कांग्रेस में भी एक बड़ा धड़ा लगातार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मुहिम चलाए हैं, लेकिन बुजुर्ग  ब्रिगेड़ के विरोध और रोड़ा डालने के बाद हर बार सारी मुहिम ठंड़ी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी  सूत्रों केमुताबिक अब पार्टी  में एक राय बनाने का कोशिश की जा रही है राज्यों में होने  वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी की ताजपोशी अध्यक्ष केपद पर हो जाए। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की भूमिका पर भी पर पार्टी  में विचार होने का दावा कार्यकर्ता  कर रहे हैं।

हालांकि मामला गांधी परिवार से जुड़ा  होने के कारण  कोई भी कांग्रेसी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन 24 अकबर रोड पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं में से ज्यादातर राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के पक्ष में दिखे।


46 के हुए राहुल, मोदी की बधाई , मना जश्न  
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 46 साल के हो गए हैं। रविवार को उनका जन्मदिन था। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्विट कर राहुल को बधाई दी। उनकी धीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस राहुल में  भी मोदी का धन्यवाद कहा। इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के आवास पहुंचकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। कार्यकताओं ने राष्ट्रीय कार्यालय 24 अकबर रोड पर आतिशबाजी कर खुशी बनाई। उनको अध्यक्ष बनाएं जाने की मांग की।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed