{"_id":"5c16db23bdec2253ec0c2d72","slug":"before-the-lok-sabha-elections-many-opposition-parties-against-the-name-of-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके ने किया पीएम पद के लिए राहुल का समर्थन, कई विपक्षी दल हुए खिलाफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमके ने किया पीएम पद के लिए राहुल का समर्थन, कई विपक्षी दल हुए खिलाफ
Mon, 17 Dec 2018 05:40 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
डीएमके नेता स्टालिन द्वारा पीएम उम्मीदवार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम आगे बढ़ाने के बाद विपक्षी दलों में हलचल बढ़ गई है। कई विपक्षी दलों के नेता 2019 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की तरफ से पीएम उम्मीदवार का नाम घोषित किए जाने के खिलाफ हैं। एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कहा कि विपक्ष दलों के कई नेता आम चुनाव से पहले पीएम पद के लिए किसी के नाम का एलान किए जाने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा, तेलुगुदेशम पार्टी, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी स्टालिन के राहुल के नाम के एलान से सहमत नहीं है। नाम घोषित करना अपरिपक्व कदम है। प्रधानमंत्री पद के लिए किसी के नाम पर फैसला लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
स्टालिन ने राहुल के नाम का पीएम पद की उम्मीदवारी का समर्थन दिवंगत पार्टी नेता करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण समारोह में की। समारोह में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, तेलुगुदेशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन भी मौजूद थे।
विज्ञापन