{"_id":"6574f6fbdf453399ad0b74a3","slug":"before-dhiraj-sahu-rs-197-crore-cash-recovered-from-up-perfume-businessman-piyush-jain-premises-in-kanpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cash Recovery: धीरज साहू से पहले कानपुर से हुई थी सबसे अधिक नकदी की जब्ती, डीआरआई ने बरामद किए थे 197 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cash Recovery: धीरज साहू से पहले कानपुर से हुई थी सबसे अधिक नकदी की जब्ती, डीआरआई ने बरामद किए थे 197 करोड़
Sun, 10 Dec 2023 04:53 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:53 AM IST
सार
यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज वाले आवास से कन्नौज से 23 किलो विदेशी मार्क का सोना और 6 करोड़ रुपये कीमत का 600 लीटर चंदन का तेल भी मिला था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पहले सबसे अधिक नकदी की जब्ती 2019 में डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने यूपी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से 197 करोड़ रुपये की थी। डीआरआई ने पीयूष जैन के कानपुर में आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़ नकद बरामद किए थे।
विज्ञापन
वहीं, कन्नौज वाले आवास से 19 करोड़ रुपये नकद की भी बरामदगी हुई थी। कन्नौज से 23 किलो विदेशी मार्क का सोना और 6 करोड़ रुपये कीमत का 600 लीटर चंदन का तेल भी मिला था। जैन के परिजनों ने पूछताछ में पुश्तैनी बताया था। वहीं, जैन ने खरीदारी की बात कही थी। हालांकि मांगने पर खरीदारी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया था।
विज्ञापन
इससे पहले आयकर विभाग ने जुलाई 2018 में तमिलनाडु में एक सड़क निर्माण कंपनी के ठिकानों से 163 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी।