फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Because of Atal bihari vajpayee there was ban on laddoo jalebi in cabinet meetings

...जब वाजपेयी की वजह से कैबिनेट की बैठकों में लगा था लड्डू-जलेबी पर प्रतिबंध

Fri, 17 Aug 2018 08:07 AM IST
गुंजन कुमार, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Because of Atal bihari vajpayee there was ban on laddoo jalebi in cabinet meetings

अटलजी के प्रधानमंत्री रहते वर्ष 2002 के आसपास कैबिनेट की बैठकों में लड्डू-जलेबी जैसी मिठाईयों पर अघोषित प्रतिबंध लग गया था। दरअसल, खराब स्वास्थ्य और वजन बढ़ने के कारण उन्हें मिठाई खाने की मनाही थी। तब कैबिनेट की बैठकों में अवसर मिलते ही बच्चों की भांति वाजपेयी मिठाईयों पर हाथ साफ करने में देर नहीं लगाते थे।

विज्ञापन


एक बार तो वाजपेयी ने अपने प्लेट में लड्डू न रखने पर वेटर को डांटने से भी परहेज नहीं किया था। वाजपेयी के बेहद करीबी रहे दिवंगत प्रमोद महाजन उनके खाने-पीने की आदतों पर कई दिलचस्प वाकया साझा करते रहे थे।       
विज्ञापन


दरअसल, वाजपेयी को नॉनवेज में झींगा मछली, मालपुआ, खीर, लड्डू, जलेबी, रेबड़ी बहुत पसंद थी। वजन बढ़ने और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद घर पर परिवार वाले उन्हें इन चीजों से दूर रखते थे। अपनी पसंद की मिठाईयों पर हाथ साफ करने के लिए तब अटल हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट की बैठक का इंतजार करते थे। उस दौरान वह वहां पेश की जाने वाली मिठाईयों पर हाथ साफ कर लेते थे। बाद में दिवंगत प्रमोद महाजन के निर्देश पर कैबिनेट की बैठकों में मिठाईयों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी।        
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2004 में भाजपा के सत्ता गंवाने के एक साल बाद महाजन ने पत्रकारों को वाजपेयी का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। बकौल महाजन वाजपेयी की किसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक थी। वाजपेयी ने वहां पहुंचते ही समोसे के साथ लड्डू लाने का आदेश सुना दिया। उस बैठक में मौजूद महाजन ने मिठाईयां परोसने वाले वेटर को वाजपेयी के प्लेट में लड्डू न रखने की सख्त हिदायत  दी।


आदेश के मुताबिक, वेटर ने जब एक बार वाजपेयी के प्लेट में लड्डू नहीं रखा तो उन्होंने वेटर को घूर कर देखा। दूसरी बार जैसे ही लड्डू परोसने की बारी आई और वेटर उनकी प्लेट में लड्डू रखे बिना जाने लगा तो उसे वाजपेयी ने तेज फटकार लगाई। वेटर ने घबराकर सर्व ट्रे सामने ही रख दिया और वाजपेयी आराम से ट्रे से लड्डू निकाल कर खाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed