फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BBC Documentary row update: Rishi Sunak defends PM Modi in British Parliament,

BBC Documentary: ब्रिटिश संसद में PM मोदी के समर्थन में उतरे सुनक, पाकिस्तान मूल के सांसद को दिया करारा जवाब

Thu, 19 Jan 2023 07:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 19 Jan 2023 07:43 PM IST
सार

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इस पर विवाद के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा है कि यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है।

विज्ञापन
BBC Documentary row update: Rishi Sunak defends PM Modi in British Parliament,
पीएम मोदी और ऋषि सुनक - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात दंगों पर आई बीबीसी की डॉक्युमेंट्री का विवाद अब ब्रिटिश संसद तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन ने संसद में इसका मुद्दा उठाया, जिसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


सुनक ने डॉक्यूमेंट्री पर हुसैन के सवाल का जवाब का करारा जबाव दिया। उन्होंने कहा कि इस पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है। आगे सुनक ने कहा, 'निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

BBC Documentary row update: Rishi Sunak defends PM Modi in British Parliament,
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : ANI

डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने बताया दुष्प्रचार का हिस्सा
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी द्वारा रिलीज डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमें लगता है कि यह एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा है। इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए कहा कि 'ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है।' 

उन्होंने कहा कि यह फिल्म या डॉक्यूमेंट्री उस एजेंसी और व्यक्तियों का एक प्रतिबिंब है जो इस कहानी को फिर से फैला रहे हैं। यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडे के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।  

सीरीज पर भड़के ब्रिटिश MP
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने बुधवार को अपने ट्वीट में बीबीसी को निशाने पर लिया। दरअसल, बीबीसी ने अपनी नई सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। जिसके बाद ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर ने बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया और भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए बीबीसी की आलोचना भी की। 
लॉर्ड रामी रेंजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि "बीबीसी न्यूज, आपने भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका की भी बेइज्जती की है। हम दंगों और लोगों की मौत की निंदा करते हैं लेकिन हम आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं।"

BBC Documentary row update: Rishi Sunak defends PM Modi in British Parliament,
पीएम मोदी - फोटो : social media
सीरीज में पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात
बता दें कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इस सीरीज में पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात कही गई है। साथ ही गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका और दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी की सीरीज में मोदी सरकार के देश की मुस्लिम जनसंख्या के प्रति रवैये, कथित विवादित नीतियां, कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के फैसले और नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देश में मुस्लिमों पर हिंदुओं द्वारा हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed