फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Basavraj Bommai hints at alliance talks with JDS ahead of 2024 Lok Sabha polls Latest News Update

सियासत: BJP-JDS गठबंधन के संकेत, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे समीकरण! बोम्मई ने विपक्षी दलों की बैठक पर यह कहा

Mon, 17 Jul 2023 12:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jul 2023 12:16 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि बेंगलूरू में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं है। आने वाले दिनों में ऐसी कई बैठकें हो सकती हैं, लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Basavraj Bommai hints at alliance talks with JDS ahead of 2024 Lok Sabha polls Latest News Update
Basavaraj Bommai - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने भाजपा और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ आने के लिए बातचीत के संकेत दिए। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकती है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा के नतीजे भविष्य के राजनीतिक घटनाक्रम को तय करेंगे। जेडीएस के राजग में शामिल होने की संभावना पर बोम्मई ने कहा कि यह हमारे नेतृत्व और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा के बीच चर्चा पर निर्भर करेगा। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कुछ भावनाएं व्यक्त की हैं और उस दिशा में चर्चा जारी रहेगी।
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा और जेडीएस नेताओं की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनने के पर्याप्त संकेत मिले हैं। भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी कहा था कि उनकी पार्टी और जेडीएस मिलकर राज्य में कांग्रेस सरकार से लड़ेंगे। कुमारस्वामी ने बयान दिया था कि परिस्थितियां बनने पर चुनावी समझ बनाने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपा नेता ने कहा कि बेंगलूरू में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं है। आने वाले दिनों में ऐसी कई बैठकें हो सकती हैं, लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराने के अलावा एकजुट होने का कोई विशेष एजेंडा नहीं है। अखिल भारतीय स्तर पर कोई मजबूत विपक्षी दल नहीं है। गठबंधन में क्षेत्रीय दलों की संख्या अधिक हैं।


बेंगलुरु में विपक्षी दलों का मंथन
दरअसल, देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता सोमवार से बेंगलुरु में होने वाले दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे। आम आदमी पार्टी की मांग पर कांग्रेस की सहमति के बाद इस बैठक में इस बार 26 पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद जता रहे हैं। पिछले महीने 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर 15 पार्टियां ही विपक्षी बैठक में शामिल हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed