फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barriers to export of high technology will removed in America world News in hindi

World News: अमेरिका में दूर होंगी उच्च तकनीक के निर्यात की बाधाएं, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Sun, 10 Sep 2023 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:27 AM IST
सार

‘भारत में प्रौद्योगिकी निर्यात अधिनियम’ का उद्देश्य भारत में उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों की बिक्री को सुविधाजनक बनाना तथा द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Barriers to export of high technology will removed in America world News in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो अमेरिकी सांसदों ने देश में संवेदनशील प्रौद्योगिकियों के अप्रतिबंधित निर्यात को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत में उच्च तकनीक निर्यात बाधाओं को दूर करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कानून पेश किया है। इन प्रभावशाली सांसदों में विदेशी संबंध समिति के रैंकिंग सदस्य ग्रेगरी मीक्स और हाउस इंडिया कॉकस उपाध्यक्ष एंडी बर्र शामिल हैं।
विज्ञापन


‘भारत में प्रौद्योगिकी निर्यात अधिनियम’ का उद्देश्य भारत में उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों की बिक्री को सुविधाजनक बनाना तथा द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करना है। मीक्स और बर्र ने कहा, एक तरफ जहां राष्ट्रपति बाइडन भारत दौरे पर हैं वहीं हम इस कानून को पेश करके खुश हैं। यह विधेयक वाणिज्य विभाग के लाइसेंस के बिना भारत में डिजिटल कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक असेंबलियों जैसे अमेरिकी उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध को हटाता है और एक महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखला लचीलापन बढ़ता है।  
विज्ञापन


भारत और अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ का आखिरी बकाया विवाद सुलझाया
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, कैथरीन ताई ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका और भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अंतिम बकाया विवाद को हल करने पर सहमत हुए हैं। यह कुछ कृषि उत्पादों के आयात से संबंधित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की 75वीं वर्षगांठ पर साथ दिखे चीन-रूस के अतिथि
अमेरिका से बढ़ते टकराव के बीच रूस और चीन के साथ अपने संबंधों को दिखाने के लिए उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को 75वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बुलाया।  

भारत या चीन के प्रभाव के बीच मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव शुरू
मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। इसे हिंद महासागर द्वीपसमूह में भारत अथवा चीन के प्रभाव को लेकर आभासी जनमत संग्रह भी माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह जगां भारत समर्थक हैं वहीं मुख्य प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद मुइज चीन के कट्टर समर्थक हैं। यही कारण है कि यह चुनाव क्षेत्रीय ताकतों भारत व चीन के लिए अहम माना जा रहा है।  

मस्क के ‘एक्स’ ने कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल पर किया केस
एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने कैलिफोर्निया प्रांत के खिलाफ उस कानून को लेकर मुकदमा दायर किया है, जिसके प्रावधानों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को नफरती भाषण, गलत सूचना और उत्पीड़न जैसी अपमानजनक सामग्री हटाने के लिए अपनी नीतियों को प्रकाशित करना जरूरी है।

अमेरिका ने 10 लाख बैरल ईरानी तेल के कार्गो को किया जब्त
अमेरिकी न्यायिक विभाग ने बताया कि उन्होंने इस साल 10 लाख बैरल ईरानी तेल के एक कार्गो को जब्त किया है। अमेरिका के इस कदम ने खाड़ी देशों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक, यह उस कंपनी से जुड़ा पहला आपराधिक प्रस्ताव है, जिसमें ईरान के तेल की अवैध बिक्री और परिवहनों की सुविधा देकर प्रतिबंधों उल्लंघन किया गया है। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जल में ईरानी संपत्ति पर कब्जा करना समुद्री डकैती के बराबर बताया है। 

ठगी में क्रिप्टो के मालिक को 11,196 साल की हुई जेल
तुर्किये ने अपने देश में क्रिप्टो करेंसी के मालिक को चार लाख से अधिक निवेशकों से करोड़ों डॉलर की ठगी मामले में 11,196 साल, 10 महीने और 15 दिन जेल की सजा सुनाई है। इसमें आरोपी मालिक के भाई-बहन भी दोषी पाए गए हैं।

थोडेक्स एक्सचेंज के अचानक ढह जाने के बाद दोषी फारुक फातिह ओजर (29) निवेशकों की संपत्ति के साथ 2021 में अल्बानिया भाग गया। जून में उसे वापस तुर्किये प्रत्यर्पित किया गया और मनी-लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और संगठित अपराध का दोषी पाया गया। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ओजर ने इस्तांबुल की अदालत में अपनी सफाई देते हुए कहा कि अगर मेरा इरादा लोगों को ठगने का होता, तो वह इतनी नौसिखिया हरकत नहीं करता। सुनवाई में उनकी बहन सेराप और भाई गुवेन को भी इन्हीं आरोपों का दोषी पाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिवादियों को 2,027 पीड़ितों के खिलाफ कई अपराधों के लिए अलग-अलग सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed