फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bareilly to give courage to the daughters of the Girl Scouts of America come to India

बेटियों को हिम्मत देने अमेरिका से भारत आई स्काउट गर्ल

Sat, 13 Aug 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 13 Aug 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
Bareilly to give courage to the daughters of the Girl Scouts of America come to India

शोहदों के डर से कई दिन तक स्कूल नहीं जाने वाली धनेली की बेटियों को हिम्मत देने शुक्रवार को अमेरिका की स्काउट गर्ल पूजा नागपाल पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास भी जगाया।

विज्ञापन


धनेली की बेटियों के खौफ की दास्तां टीवी पर देखकर पूजा ने उनका मनोबल बढ़ाने का निश्चय किया था। 18 साल की पूजा एनआरआई हैं और चार साल की उम्र से ही ताइक्वांडो सीखना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


नारी सशक्तिकरण के लिए अपने पिता पवन नागपाल के साथ इन दिनों भारत भ्रमण पर निकलीं अमेरिका के लास एजेंल्स की 18 साल की पूजा शुक्रवार को दुनका इंटर कालेज पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में दृष्टिबाधित बच्चों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग के दौरान बरेली के दुनका में शोहदों के डर से बेटियों के स्कूल न जाने की खबर सुर्खियां बनीं तभी छात्राओं के मन से डर भगाने और शोहदों से लड़ने का जज्बा भरने के लिए वर्कशाप करने का निर्णय लिया।

तीन साल से मार्शल आर्ट सीख रहीं पूजा सेकंड डिग्री ब्लैक हैं और अमेरिका की गर्ल्स स्काउट हैं। उन्हें हाल ही में अमेरिका का गर्ल्स स्काउट गोल्ड अवार्ड मिला है। उन्हें नेशनल यंग वूमेन ऑफ डिस्टिंक्शन भी नामित किया गया है।

वह अब तक हिमाचल और हरियाणा में कई छात्राओं को जूडो कराटे के टिप्स दे चुकी हैं। शुक्रवार को उन्होंने कॉलेज में 40-40 का ग्रुप बनाकर छात्राओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी। छात्राओं से कहा कि जूडो-कराटे सीखकर शोहदों से डरने के बजाय एकजुट होकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना सीखें।

उन्होंने कहा कि जब आप शारीरिक रूप से मजबूत होंगी तभी पढ़ाई भी कर सकेंगी। इसलिए खुद पर भरोसा करना सीखें। पूजा के पिता पवन नागपाल ने बताया कि 2013 के आखिरी महीनों में दोनों तीन साल के वीजा पर भारत आए थे। 


वर्ष 2013 में हिमाचल और 2015 में हरियाणा में छात्राओं को एक-एक महीने का जूडो-कराटे का विशेष प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। मुंबई और आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद तीस साल पहले वह अमेरिका चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed