फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bareilly DM asks why people raise anti-pak slogans in muslim localities

DM के फेसबुक पोस्ट पर मौर्या ने जताई आपत्ति, कहा- पार्टी प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं

Tue, 30 Jan 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 30 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Bareilly DM asks why people raise anti-pak slogans in muslim localities
विक्रम सिंह

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा अब शांत हो चुकी है। यह हिंसा तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इसी बीच घटना का उल्लेख किए बिना बरेली के जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो पोस्ट लिखे हैं जिसकी वजह से घटना पर सवाल खड़े हो गए हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मुस्लिम मोहल्लों में जबर्दस्ती घुसकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते हैं और फिर हंगामा खड़ा किया जाता है।

विज्ञापन


अपने फेसबुक पोस्ट में सिंह ने लिखा- अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली के खैलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए....'। सोमवार को उन्होंने बताया कि राष्ट्रीयता के नाम पर जो कुछ घटित हो रहा है उससे वह काफी नाराज हैं।
विज्ञापन




पिछले साल जुलाई में कांवड़ यात्रा के दौरान 15 आईटीबीपी जवान और दो दर्जन कावंड़िये जख्मी हो गए थे। यह घटना उस समय हुई जब कावंड़िए खैलम से होकर जुलूस निकालने का हठ कर रहे थे। खैलम एक मुस्लिम बहुल इलाका है। जल्द ही यहां दो गुटों के बीच टकराव हो गया। इस मामले में 250 मुस्लिमों पर केस दर्ज किया गया था। अपने दूसरे पोस्ट में विक्रम सिंह ने लिखा- चीन तो बड़ा दुश्मन है, तिंरगा लेकर चीन मुर्दाबाद क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के विवादित पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि बरेली डीएम की फेसबुक पोस्ट को सरकार स्वीकार नहीं करेगी। डीएम ने पार्टी के प्रवक्ता की तरह पोस्ट किया है। सरकार पोस्ट का संज्ञान लेकर आवश्यक करवाई करेगी। बता दें कि डीएम ने अपने फेसबुक के पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed