फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bao Fan: another chinese billionaire missing bao fan, why the dragon make billionaires disappear

Bao Fan: चीन में एक बार फिर लापता हुआ एक अरबपति, आखिर क्यों बड़े उद्योगपतियों को गायब कर देता है ड्रैगन?

Sat, 18 Feb 2023 06:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार
चीन में एक और अरबपति लापता हो गए हैं। चाइना रेनेसां होल्डिंग्स ने कहा कि उसके सीईओ बाओ फान से हाल के दिनों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी फान की कंपनी की ओर से गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक मार्केट अपडेट में दी गई।
loader
Bao Fan: another chinese billionaire missing bao fan, why the dragon make billionaires disappear
चीन में कारोबारी गायब हुए - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

चीन में एक और अरबपति लापता हो गए हैं। चाइना रेनेसां होल्डिंग्स के सीईओ बाओ फान से बीते दो दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद शुक्रवार को हांगकांग में फान की कंपनी के शेयरों में 50% तक की गिरावट देखी गई। यह पहली बार नहीं है जब चीन में कोई उद्योगपति लापता हुआ है। इससे पहले भी अली बाबा के संस्थापक जैक मा समेत कुछ और अरबपतियों के लापता होने की खबरें आ चुकी हैं।  

बाओ फान
बाओ फान - फोटो : SOCIAL MEDIA
कौन हैं बाओ फान?
बाओ फान चाइना रेनेसां होल्डिंग्स के सीईओ हैं। इस कंपनी में फान की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है। वह चीन के एक लीडिंग डील ब्रोकर हैं। बाओ के ग्राहकों में दीदी और मेइटुआन जैसी दिग्गज टेक कंपनियां शामिल हैं। उनको चीन के टेक उद्योग में एक अनुभवी डीलमेकर के रूप में जाना जाता है। फान ने देश की दो प्रमुख खाद्य वितरण सेवाओं, मितुआन और डियानपिंग के बीच 2015 के विलय में ब्रोकर की मदद की थी।

बाओ ने 1990 के दशक के अंत में मॉर्गन स्टेनली और क्रेडिट सुइस में अपने निवेश बैंकिंग करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने शंघाई और शेन्जेन में स्टॉक एक्सचेंजों के सलाहकार के रूप में काम किया। उनकी टीम ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं Nio (NIO) और Li Auto में भी निवेश किया है। 2005 में फान ने चाइना रेनेसां की स्थापना की थी। इस कंपनी में फान की करीब 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। हॉन्गकॉन्ग के स्टॉक एक्सचेंज में चाइना रेनेसां को 2018 में सूचीबद्ध किया गया।   
 

बाओ फेन
बाओ फेन - फोटो : Social Media
फान के लपाता होने की बात कहां से आई?
चाइना रेनेसां होल्डिंग्स ने कहा कि उसके सीईओ बाओ फान से हाल के दिनों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी फान की कंपनी की ओर से गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक मार्केट अपडेट में दी गई।
चीनी बिजनेस न्यूजवायर कैक्सिन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कर्मचारी दो दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पाए थे। फर्म ने हाल ही में इसी तरह की एक और परेशानी का सामना किया था। 
चीनी अधिकारियों ने सितंबर में कंपनी के अध्यक्ष कांग लिन को हिरासत में लिया था। कई मामलों में उन्हें भ्रष्टाचार, कर या अन्य कदाचार से जुड़ी जांच में फंसाने की बातें सामने आईं थीं। चाइना रेनेसां ने कांग की स्थिति पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वह अब कंपनी की साइट पर या इसकी सबसे हालिया अंतरिम रिपोर्ट में एक कार्यकारी के रूप में सूचीबद्ध नहीं है।

शेयर बाजार
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
फान के लपता होने की खबर सामने आने के बाद क्या हुआ?
बाओ फान के लापता होने के बारे में फर्म की घोषणा ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। हांगकांग के शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में 50% तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन के अंत में बाओ फान की कंपनी के शेयर 28% नीचे बंद हुए।

फान मामले में चीन सरकार ने क्या कहा?
शुक्रवार को एक समाचार सम्मेलन के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या बाओ फान को हिरासत में लिया गया है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है।

इससे पहले भी लापता हुए हैं कई चीनी करोबारी 
चीन के प्रमुख तकनीकी निवेशकों में से एक बाओ फानगायब होने वाले पहले चीनी कारोबारी नहीं हैं। पहले भी चीन से इस तरह की खबरें आ चुकी हैं। इन सभी पर चीन की सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कम से कम आधा दर्जन अरबपति कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कथित टकराव के बाद कुछ समय के लिए गायब हुए हैं। 

अलीबाबा के संस्थापक जैक मा
अलीबाबा के संस्थापक जैक मा - फोटो : Social media
पहले कौन से कारोबारी अचानक गायब हो चुके हैं?
2021 में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा अचानक गायब हो गए थे। गायब होने से पहले मा चीनी बाजार के नियामकों की आलोचना कर रहे थे। वह सार्वजनिक रूप से अपनी डिजिटल भुगतान फर्म एंट फाइनेंशियल की लिस्टिंग की तैयारी कर रहे थे। 2021 के अंत में जैक मा फिर से दिखाई दिए। हालांकि, उसके बाद उनकी और उनकी कंपनी की स्थिति में बहुत कुछ बदल चुका था। 

2020 में रियल स्टेट व्यवसायी रेन सीचैंग लापता हो गए। रेन कई महीने तक गायब रहे। गायब होने से पहले रेन राष्ट्रपति शी जिनपिंग सरकार की कोरोना रोकने में असफल रहने पर आलोचना कर रहे थे। बाद में रेन को भ्रष्टाचार के आरोप में 18 साल की जेल हो गई।


2017 में बीमा दिग्गज अनबैंग ने अपने शेयर धारकों को बताया कि उनकी कंपनी के अध्यक्ष वू जियाओहुई अब अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। उस वक्त वू को सरकारी जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, अनबैंग ने उस वक्त वू की अनुपस्थिति के लिए "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला दिया था। बाद में वू को 18 साल की जेल हो गई। 
   
 
2017 में ही चीन के सबसे अमीर लोगों में रहे जियाओ जियानहुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। जिओ को चीनी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हॉन्गकॉन्ग में उनके होटल से उठा लिया गया था। वहां से उन्हें चीन लाया गया। अगस्त 2022 में उनके ऊपर रिश्वतखोरी सहित अन्य वित्तीय अपराधों का आरोप लगा उन्हें 13 साल की जेल की सजा दे दी गई। 

अकेले 2015 में, कम से कम पांच अधिकारी अपनी कंपनियों को कोई सूचना दिए बिना गायब हो गए थे। इनमें चीन का वॉरेन बफे कहे जाने वाले फोसुन समूह के अध्यक्ष गुओ गुआंगचांग भी शामिल थे। बाद में फोसुन ने अपने अध्यक्ष के बारे में कहा कि वह एक व्यक्तिगत मामले की जांच में सहायता कर रहे हैं। 

चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग - फोटो : Social Media
सरकार ऐसी कार्रवाई क्यों करती है?
विशेषज्ञों की मानें तो इन अरबपतियों के साथ किया गया बर्ताव चीनी सरकार की उसकी सत्ता के लिए किसी भी चुनौती को दूर करने के प्रयास दिखाता है। देश के निजी कारोबारियों के हाथों में अधिक संपत्ति को चीनी सत्ताधारी पार्टी अपने लिए एक संभावित खतरा मानती है। राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के कार्यकाल में और विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का काम बढ़ा है। माना जाता है कि सत्ता का साफ संदेश है कि कोई भी पार्टी से ऊपर या उसकी पहुंच से बाहर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed