फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banker committed suicide by jumping into the sea from Atal Bridge, wife says he was troubled by work pressure

Maharashtra: बैंकर ने अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगाकर दी जान, पत्नी का आरोप- काम के दबाव से थे परेशान

Tue, 01 Oct 2024 11:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Oct 2024 11:24 PM IST
सार

मुंबई के बैंकर सुशांत की लाश जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से बरामद की गई। पत्नी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के काम के दबाव की वजह से सुशांत ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Banker committed suicide by jumping into the sea from Atal Bridge, wife says he was troubled by work pressure
बैंकर ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काम के दबाव में पुणे की ईवाई कंपनी की सीए की मौत का मामला सुर्खियों में है। वहीं मुंबई में एक बैंकर ने अटल सेतु से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। बैंकर की पत्नी ने काम के दबाव में खुदकुशी करने की बात कही है। 

विज्ञापन


मुंबई के बैंकर सुशांत चक्रवर्ती ने अटल सेतु से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उनकी लाश जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से बरामद की गई। पत्नी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के काम के दबाव की वजह से सुशांत ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रोहित खोत ने बताया कि सुशांत चक्रवती की जेब में गाड़ी की चाबी मिली। इससे लाश की शिनाख्त हुई। सुशांत की पत्नी ने भी शव को पहचान लिया है। सुशांत चक्रवर्ती मुंबई के परेल इलाके में अपनी पत्नी, बेटी और मां के साथ रहते थे। वह सोमवार को ड्यूटी के लिए निकले लेकिन अपनी लाल रंग की कार लेकर अटल सेतु की तरफ चले गए। उसके बाद समुद्र में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवाई कंपनी की सीए की हो चुकी मौत
इससे पहले 26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन, जो चार महीने पहले EY के पुणे कार्यालय से जुड़ी थीं की जुलाई में मृत्यु हो गई थी। कथित तौर पर उनकी मौत अत्यधिक काम के दबाव को झेलने कारण हुई। अन्ना की मां ने एक पत्र में दावा किया कि उनकी बेटी की मृत्यु "अधिक काम" के कारण हुई और कंपनी पर कर्मचारियों की भलाई की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। सीए के पिता ने कहा था कि बेटी फोन पर रोती थी और कहती थी कि इतने तनाव और दबाव में वह काम नहीं कर सकती। हमने उसे इस्तीफा देने और वापस आने के लिए कहा था, लेकिन वह काम करना चाहती थी। क्योंकि उसे ईवाई में अनुभव मिल रहा था। 21 जुलाई को वह अपने कमरे में गिर गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed