फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banke Bihari Temple: Supreme Court proposes to form committee to oversee temple management

SC: बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, यूपी सरकार के अध्यादेश पर उठाए सवाल

Mon, 04 Aug 2025 07:36 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 07:36 PM IST
सार

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 जारी करने की जल्दबाजी पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple: Supreme Court proposes to form committee to oversee temple management
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मथुरा के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन की निगरानी के लिए हाईकोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन करने को कहा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 जारी करने की जल्दबाजी पर सवाल उठाया है। यह भी कहा कि वह श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विकास के लिए यूपी सरकार को मंदिर ट्रस्ट के धन के उपयोग के लिए 15 मई को दी गई अपनी मंजूरी को स्थगित रखेगा।

विज्ञापन


मंदिर का प्रबंधन हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति के अधीन रहेगा
 पीठ ने दीवानी विवाद में यूपी सरकार की ओर से गुप्त तरीके से आवेदन दायर करने के तरीके की निंदा की। आवेदन पर 15 मई को दो किए गए फैसले को वापस लेने का प्रस्ताव रखा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नेटराज को इस प्रस्ताव पर सरकार के निर्देश प्राप्त करने का समय देते हुए मंगलवार तक मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि वह अध्यादेश को चुनौती देने के लिए संबंधित पक्षों को हाईकोर्ट में भेज देगी। इस बीच, मंदिर का प्रबंधन हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति के अधीन रहेगा। इस दौरान परिवार की ओर से पहले की ही तरह मंदिर के अनुष्ठान जारी रहेंगे। पीठ ने यह भी कहा कि कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी समिति का हिस्सा हो सकते हैं। न्यायालय ने प्रस्ताव दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एएसआई को भी समिति से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के पूर्व प्रबंधकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि अध्यादेश के जरिये गोस्वामियों को हटाकर मंदिर प्रबंधन का दायित्व सरकार के नियंत्रण वाले एक ट्रस्ट को सौंप दिया। सुप्रीम कोर्ट का 15 मई का फैसला पीठ पीछे दिया गया फैसला था, क्योंकि उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला दो संप्रदायों के बीच एक निजी विवाद से संबंधित मामले में आया था। राज्य ने निजी विवाद में हस्तक्षेप किया और मंदिर के धन के उपयोग के आदेश प्राप्त किए। दीवान ने यथास्थिति के आदेश पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत: चार साल चली जांच में नहीं मिले CBI को भ्रष्टाचार के सबूत, कोर्ट ने बंद किया केस


प्रभावित पक्षों को नोटिस दिए बिना निर्देश जारी करने के तरीके पर पीठ असहमत
इस पर जस्टिस कांत ने राज्य की ओर से पेश हुए एएसजी केएम नटराज से पूछा कि 15 मई के फैसले को कैसे उचित ठहराया जा सकता है जब प्रभावित पक्षों की बात नहीं सुनी गई। एएसजी नटराज ने जवाब दिया कि यह एक सार्वजनिक मंदिर है और जिन लोगों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, उन्हें प्रबंधन समिति का सदस्य नहीं माना जाता।

हालांकि पीठ ने प्रभावित पक्षों को नोटिस दिए बिना निर्देश जारी करने के तरीके पर अपनी असहमति जताई। पीठ ने कहा कि एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जा सकता था। यह नो मैन्स लैंड का मामला नहीं था। मंदिर की ओर से किसी की सुनवाई होनी थी। यदि सिविल जज निगरानी कर रहे थे तो सिविल जज को नोटिस जारी किया जा सकता था। उन्होंने पूछा कि राज्य ने मुआवजा देने के बाद कानून के अनुसार भूमि का अधिग्रहण क्यों नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed