{"_id":"582950884f1c1bb4378fdc48","slug":"bank-were-closed-today-long-queues-outside-of-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बैंक बंद, ATM के बाहर लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज बैंक बंद, ATM के बाहर लगी लंबी लाइनें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनें आज नहीं दिखाई देंगी। क्योंकि आज देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंकों में छुट्टी है। नकदी के लिए आज सिर्फ एटीएम का ही सहारा है। हालांकि सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ा दी है। अब 2500 तक की नकदी एक बार में एटीएम से निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं एटीएम के बाहर भी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो चुकी हैं। लोगों ने सुबह से ही एटीएम के बाहर डेरा डाल दिया। लोग जैसे तैसे अपने खर्चे के लायक पैसे निकालने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं। वहीं इसी बीच खबरें ये भी हैं कि लोगों की भारी भीड़ के चलते कई एटीएम सुबह 11 बजे तक ही खाली हो चुके थे। इसके चलते लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
विज्ञापन
हालांकि सरकार की ओर से दावा किया गया था कि एटीएम में नकदी की कमी नहीं पड़ने दी जाएगी। बैंकों की ओर से इस संबंध में पुख्ता व्यवस्था की गई है। लेकिन सरकार के ये दावे मौके पर खरे उतरते नजर नहीं आए। लोगों की मानें तो सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि एटीएम सिर्फ 100-100 के नोट ही दे रहे हैं जो जल्द ही खत्म हो जा रहे हैं।
विज्ञापन