फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi man held in Mumbai for illegal stay; Nagpur violence link being probed

Mumbai: मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार; नागपुर हिंसा से लिंक की हो रही जांच

Fri, 28 Mar 2025 02:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 28 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi man held in Mumbai for illegal stay; Nagpur violence link being probed
औरंगजेब पर विवाद के बाद नागपुर में हिंसा। - फोटो : PTI/ANI

मुंबई क्राइम ब्रांच ने महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई है जब हाल ही में नागपुर में हिंसा भड़क गई थी और उस हिंसा में बांग्लादेशी लिंक की भी बात सामने आई है। ऐसे में  मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था?

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से रहने के आरोप में अजीजुल निजानुल रहमान (29) को क्राइम ब्रांच यूनिट II ने बुधवार को हिरासत में लिया था। अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि हिंसा के समय वह नागपुर में था। वह नागपुर के हसनबाग का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही दादर आया था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रहमान ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के क्रम में हम उसके मोबाइल फोन टावर की लोकेशन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी अपने नागपुर समकक्षों के साथ भी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 मार्च को नागपुर में कुछ अफवाहें फैलने के बाद हिंसा भड़क गई थी। ये हिंसा तब हुई थी जबकि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए वीएचपी और बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed